रायपुर, 1 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में लगभग 19 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वास्थ्य सुविधा फिर से बहाल हो गई है। अरनपुर-जगरगुंडा इलाके में स्थित इस गांव के ग्रामीणों को अब अपने ही गांव में स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।
पोटाली में सर्वसुविधायुक्त उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी ने किया। कार्यक्रम में दंतेवाड़ा के कलेक्टर, एसपी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
IMG 20250102 WA0001
यह इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल रहा है, जहां लंबे समय तक स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान के चलते अब यहां शांति और विकास की राहें खुल रही हैं।
पिछला इतिहास:
वर्ष 2004-05 में एनएमडीसी द्वारा पोटाली में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था, लेकिन नक्सली हिंसा और सलवा जुडूम आंदोलन के कारण यह जल्द ही बंद हो गया। भवन खंडहर में बदल गया और नक्सलियों ने इसे धमकी भरे संदेशों से भर दिया।
ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अरनपुर या समेली गांव तक पैदल जाना पड़ता था, जो कि 15-18 किलोमीटर दूर हैं। यह स्थिति बेहद कठिन और असुविधाजनक थी।
नई शुरुआत:
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्र का पुनर्निर्माण शुरू किया। अप्रैल 2023 में अरनपुर में हुए बम धमाके और 2024 में एक जनप्रतिनिधि की हत्या जैसी घटनाओं के बावजूद, निर्माण कार्य रुका नहीं। अंततः प्रशासन और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से यह केंद्र फिर से शुरू हुआ।
स्वास्थ्य केंद्र में छह-बिस्तरों वाला वार्ड, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयक और 26 मितानिन की टीम तैनात है। इसके संचालन में “नियद नेल्ला नार” योजना की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गांव के युवा दिलीप कुमार का कहना है कि अब लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरपंच ललिता मंडावी ने इसे गांव के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इसके अलावा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास ने भी ग्रामीणों का जीवन आसान बना दिया है।
पोटाली में स्वास्थ्य केंद्र का पुनः संचालन लोकतंत्र की जीत और शासन-प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...