रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय लगातार सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विभिन्न वार्डों का दौरा कर रहे हैं इस बीच आज वे वार्ड नंबर 24 में पहुंचे जहां काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पानी से लेकर विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी . श्री उपाध्याय ने वार्ड नंबर 24 में पहुंचने के बाद खुद ही कई गलियों में घुसकर लोगों से मुलाकात कर समस्याओं के संबंध में पूछताछ की इसके अलावा जगह जगह उनसे चर्चा की।









