रायपुर। लगातार हो रही गौ तस्करी से सजग ग्रामीणों ने बीती रात घेराबंदी कर गौ तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 25 मवेशियों को आजाद कराया। गौ तस्करी से नाराज ग्रामीणों ने गाड़ी को आग लगा दी, जिस पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया। मामले में एक चालक पकड़ा गया है, वहीं दूसरा चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार, गौ तस्करी का यह गौरखधंधा कई दिनों से चल रहा था। बरसात और आउटर एरिया का फायदा उठा तस्कर पुलिस व गांव वालों को धोखा देने में लगातार सफल हो रहे थे। लेकिन रविवार को देर रात खरोरा समीप ग्राम भरवाडीह और मोहरेंगा के बीच गांव वालों ने घेराबंदी कर 407 व छोटा हाथी वाहन को रोका और उसमें ले जाए जा रहे करीब 25 जानवरों को आजाद कराया।
गाड़ी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार गांव वालों ने गौ तस्करों को पकड़ने के बाद खरोरा पुलिस को सूचना दी, जिस पर खरोरा थाना की टीम ने पहुंचकर मौके से छोटा हाथी गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया, वहीं 407 गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ियों को थाना ले जाते समय किसी ने 407 गाड़ी में आग लगा दी, पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया और आगे की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर मौजूद मोहदी का उपसरपंच राजकुमार रात्रे गौ तस्करों का साथ दे रहा था, वह भी फरार हो गया है।
वहीं गौतस्करी की सूचना मिलते ही रायपुर से गौ सेना की टीम व गौ सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि वर्मा मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की, वहीं उन्होंने फिर से मवेशियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण के लिए सरकार से एक अलग सेल बनाए जाने की मांग की।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...