बांग्लादेश का टेस्ट और टी20 में सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। टीम इंडिया को घर पर ही कीवी टीम से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर को पहले टेस्ट मैच के साथ होगी। इस टेस्ट मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली एक खास क्लब में शामिल हो सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में किंग कोहली 1000 के स्पेशल क्लब में शामिल हो सकते हैं।
स्टार बल्लेबाज किंग कोहली पहले टेस्ट के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वह वाइफ अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने लंदन चले गए थे। हालांकि, वह वापस आ गए हैं और बेंगलुरु के लिए रवाना भी हो गए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में किंग कोहली 1000 के स्पेशल क्लब में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें 134 रन बनाने होंगे। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में विराट के नाम 866 रन हैं। विराट ने कीवी टीम के खिलाफ 11 टेस्ट मैच की 21 पारियों में 45.58 की औसत से इतने रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट 3 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। अगर विराट बेंगलुरु टेस्ट में 134 रन बना लेते हैं तो फिर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में एक हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे।
विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। हालांकि, चौथे नंबर के चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ने के लिए विराट को सिर्फ एक रन बनाना है। पुजारा के नाम 867 रन हैं। वहीं सहवाग के नाम 883 रन हैं। ऐसे में विराट 18 रन बनाकर सहवाग को भी पीछे छोड़ देंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
राहुल द्रविड़- 1659 रन
सचिन तेंदुलकर- 1595 रन
वीरेंद्र सहवाग- 883 रन
चेतेश्वर पुजारा- 867 रन
विराट कोहली- 866 रन
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...