रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के मंत्रिपरिषद में लंबे इंतजार के बाद जल्द ही विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, 10 अप्रैल की सुबह तीन नए मंत्रियों के नामों की घोषणा की जा सकती है और उसी दिन राजभवन में शपथग्रहण समारोह का आयोजन भी संभावित है।
हालांकि अब तक राजभवन को औपचारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन दिल्ली से रायपुर पहुंच चुके हैं। दोनों नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद संभावित मंत्रियों के नामों की सूची के साथ लौटे हैं। रायपुर में पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद ही इन नामों का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। गजेंद्र यादव को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने की संभावना है।
वर्तमान में साय कैबिनेट में 10 मंत्री कार्यरत हैं। इन तीन नए चेहरों के शामिल होने के बाद यह संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी। जानकारी के अनुसार, हरियाणा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में 14 मंत्री बनाए जाने की योजना है। वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए विक्रम उसेंडी का नाम चर्चा में है।
इसके साथ ही संसदीय सचिवों के लिए भी कई नामों पर मंथन चल रहा है, जिनमें भावना बोहरा, गोमती साय, रायमुनी भगत, चेतराम अटामि और अन्य विधायक शामिल हैं। निकाय और पंचायत चुनाव के बाद अब इस राजनीतिक हलचल को लेकर भाजपा खेमे में हलचल तेज हो गई है।
छत्तीसगढ़ में साय सरकार के गठन को 16 महीने हो चुके हैं, और अब मंत्रिपरिषद का यह विस्तार राजनीतिक संतुलन और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...