Google Analytics Meta Pixel भेंट मुलाकात: जानना चाहता हूं कि क्या कमी रह गई है उसे भी दूर करेंगे - भूपेश - Ekhabri.com

भेंट मुलाकात: जानना चाहता हूं कि क्या कमी रह गई है उसे भी दूर करेंगे – भूपेश


मुख्यमंत्री बालोद जिले के विकासखण्ड गुण्डरदेही के ग्राम बेलौदी पहुंचे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के तहत रविवार को बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी (हल्दी) पहुंचे। बघेल ने ग्राम बेलौदी स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यहां ग्रामीणों ने बताया कि यह शीतला मंदिर 70-75 साल प्राचीन है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारी को पूजा के उपरांत पीत वस्त्र भेंट किये।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचकर अपनी बात शुरू करने से पहले उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा – “उत्साह ल कम करहु तभे तो गोठियाहु”। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मैं बस्तर और सरगुजा, गौरेला पेंड्रा मरवाही गया फिर रायगढ़, अब आपके पास गया हूँ ।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आपके बीच आकर बहुत खुशी हो रही है। बेलौदी में भेंट-मुलाकात में आकर अच्छा लग रहा है।मैं जानने आया हूँ कि आप सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, जिस पर सबने एक स्वर में कहा – मिल रहा है।



बघेल ने कबीर को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि निंदक नियरे राखिये। मैं जानना चाहता हूं कि क्या कमी रह गई है उसे भी दूर करेंगे। इस मौके पर शत्रुघ्न ने बताया कि उसका 35 हजार का कर्ज माफ हुआ है। दो साल से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।इस बीच शत्रुघ्न ने उत्साहपूर्वक “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का नारा लगाया। डोमार सिंह साहू ने बताया कि 3 लाख कर्ज माफ हुआ, 38 हजार रुपए का 4 से भी अधिक बार न्याय योजना का लाभ मिला है, इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा – इतना अतिरिक्त पैसा मिला तो क्या किया।डोमार ने बताया कि बेटे की शादी की। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि लड्डू नहीं खिलाये भैया ! मुख्यमंत्री ने डोमार सिंह की बहु पूर्णिमा से पूछा – क्या लिया ससुर जी ने, तो बहु ने कहा कि मेरे लिए कार लेंगे।

Read Also  MCB में पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी, एक झटके में 69 कर्मियों का तबादला

राशन कार्ड बना की नहीं, जवाब मिला बन गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा- किसका राशन कार्ड बना। लोगों ने कहा कार्ड बना है। एक हितग्राही के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सास बहू साथ में रहो, कार्ड के लिए अलग होना सही नहीं है। हल्दी निवासी देववती साहू ने बताया कि हम 3 लोग हैं। नमक शक्कर, चांवल सब सस्ते दाम में मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने पूछा – पहले मिल रहा था क्या जिस पर देववती ने जवाब दिया – आपके समय में कार्ड बना।


सरपंच के घर पहुचकर जताई संवेदना



बेलौदी में देवी मां के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम की सरपंच श्रीमती कांतिबाई सारथी के घर पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्व. श्री भूपेंद्र सारथी (ईशु) के चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की पत्नी श्रीमती शिल्पा को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मृतक श्री भूपेन्द्र की कमी तो पूरी नही हो सकती। अब मासूम कान्हा की परवरिश अच्छे से करनी होगी। उन्होंने श्रीमती शिल्पा के सिर पर हाथ रखकर दुखी न होने का अनुरोध किया। स्व. श्री भूपेन्द्र की मृत्यु एक सप्ताह पहले, 12 सितंबर को हो गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...