Google Analytics Meta Pixel अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में लेही पद्धति और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में कतार बोनी करें, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक की सलाह - Ekhabri.com

अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में लेही पद्धति और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में कतार बोनी करें, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक की सलाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 13 जुलाई 2022 में वर्षा की स्थिति सामान्य है। 13 जुलाई तक राज्य में 344 मिमी हो जानी चाहिए थी परंतु वर्तमान में 357 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है, परंतु वर्षा का वितरण विभिन्न जिलों में असामान्य है। बस्तर के पठार क्षेत्र के 6 जिलों में से 2 जिलों (कोंडागांव एवं नारायणपुर) में सामान्य से अधिक वर्षा, 3 जिलों (बस्तर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा) में सामान्य वर्षा व 1 जिले (बीजापुर) में सामान्य से अत्यधिक वर्षा हुई है। जबकि छत्तीसगढ़ के मैदानी भाग के 16 जिलों में से 7 जिलों (बालोद, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मुंगेली कबीरधाम एवं गरियाबंद) में सामान्य से अधिक वर्षा, 5 जिलों (जांजगीर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग एवं महासमुंद) में सामान्य वर्षा व 4 जिलों (बेमेतरा, रायगढ़, कोरबा एवं रायपुर) में सामान्य से कम वर्षा हुई है। कम वर्षा वाले जिलों में कमी का प्रतिशत -23 से -38 है। इसी तरह उत्तर के पहाड़ी क्षेत्र के सभी 5 जिलों (सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा एवं जशपुर) में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। इनमें से 3 जिलों (बलरामपुर, सरगुजा एवं जशपुर) की वर्षा में सबसे अधिक कमी देखी गई है। जिसका सामान्य वर्षा की तुलना में -64 से -71 प्रतिशत की कमी है।



छत्तीसगढ़ के 10 जिलों जिनमें सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है तथा कृषकों के द्वारा बुवाई नहीं की गई है उन क्षेत्रों के कृषक भाई लेही पद्धति से धान की बुवाई करें एवं बीज दर 30 से 35 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से बुवाई करें। जिन कृषकों ने रोपाई हेतु थरहा तैयार किया है। वे अपने खेतों (नर्सरी) से जल निकासी की उचित व्यवस्था करें एवं आने वाले दिनों में रोपाई हेतु खेत की मचाई करें। इस हेतु थरहा की अवधि 20 से 25 दिन उपयुक्त होगी।

Read Also  हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार



इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक त्रिपाठी ने किसान भाईयों को सलाह दी है कि छत्तीसगढ़ के 9 जिलों जहां पर वर्षा सामान्य से कम हुई है एवं कृषकों ने धान की बुवाई नहीं की है वे मध्यम एवं निचली भूमि में अविलम्ब शीघ्र से मध्यम अवधि की धान की उपयुक्त किस्में (डज्न्1010ए दंतेश्वरी, इंदिरा बारानी धान 1, 2 आई आर 64, दुर्गेश्वरी इत्यादि) का चयन कर कतारों में बोवाई करें। कतार बोनी हेतु 30 से 35 किलोग्राम प्रति एकड़ बीज दर उपयोग करें। उच्च भूमियों में कृषक भाई धान की बोवाई के बदले दलहन (मूंग, उड़द) तिलहन (तिल) या लघुधान्य फसलें (कोदों, कुटकी, रागी इत्यादि) फसलों की बुवाई बीजोपचार के पश्चात् कतारो में करें।



जिन क्षेत्रों में समय पर रासायनिक खादो की उपलब्धता नहीं है या कम है उस जगह रासायनिक खादों की दक्षता को बढ़ाने हेतु केचुआ खाद एवं कम्पोस्ट को लाभदायक जीवाणु जैसे पीएसबी, एजोेस्पाईलम या एजोटोबेक्टर से संवर्धित कर बुवाई या रोपाई के समय 100 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से डाले। इसके प्रयोग से रासायनिक खादों की 25 प्रतिशत मात्रा कम की जा सकती है। इस हेतु निकटतम कृषि विज्ञान केन्द्र एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते है।



सोयाबीन एवं अरहर बुवाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। वहां जल निकासी की व्यवस्था कर लेवें। अत्यधिक वर्षा से अरहर एवं सोयाबीन में अंकुरण न होने की स्थिति में अन्य दलहन फसलें (मूंग, उड़द), तिल एवं लघुधान्य फसलों की बुवाई करें। सोयाबीन की फसल जहां पर 15 से 20 दिन की हो गई है। वहां पर वर्तमान में खरपतवार नियंत्रण की आवश्यकता है। खरपतवार नियंत्रण के लिए वरीयता के अनुसार हाथ से निंदाई या खड़ी फसल में रासायनिक खरपतवारनाशी जैसे इमेझेथापायर के व्यवसायिक उत्पाद जैसे परसुट, वीटग्रो आदि के 300 मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *