Google Analytics Meta Pixel आज से बंद हो जाएगी विस्तारा की बुकिंग, पहले से टिकट करवा चुके यात्रियों की बढ़ी चिंता - Ekhabri.com

आज से बंद हो जाएगी विस्तारा की बुकिंग, पहले से टिकट करवा चुके यात्रियों की बढ़ी चिंता

रायपुर। विस्तारा एयरलाइंस द्वारा टिकट बुकिंग आज से बंद की जा रही है। 12 नवंबर से विस्तरा

एयरलाइंस एयर इंडिया का हिस्सा बन जाएगी, और यात्री एयर इंडिया के प्लेटफार्म में ही अब टिकट बुकिंग करा सकेंगे।

 

वहीं, दूसरी ओर इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 23 सितंबर से रायपुर से हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू की जा रही है। विमानन अधिकारियों का कहना है कि दीपावली के पहले इस फ्लाइट का कनेक्शन जयपुर से भी किया जाएगा। विंटर सीजन के लिए इसका शेड्यूल भी तय हो गया है, इस बार विंटर सीजन का शेड्यूल भी दीपावली के पहले शुरू हो रहा है। फ्लाइट क्रमांक 6ई6263 हैदराबाद से रायपुर के लिए दोपहर 2.20 बजे उड़ान भरेगी और 3.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6327 रायपुर से हैदराबाद के लिए शाम 4.25 बजे उड़ान भरेगी तथा शाम 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

 

विस्तारा का एयर इंडिया में विलय

दरअसल, यह कदम विस्तारा और एयर इंडिया के विलय की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उठाया गया है। विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने शुक्रवार को बताया कि 3 सितंबर, 2024 के बाद यात्री विस्तारा की फ्लाइट नहीं बुक कर सकेंगे। इसके बजाय अब इस कंपनी की सभी सेवाएं एयर इंडिया की वेबसाइट से मिल सकेंगी और यात्रियों को सारे अपडेट यहीं से दिए जाएंगे। हम बीते 10 साल से हमारी सेवाओं पर भरोसा जताने वाले यात्रियों का आभार प्रकट करते हैं।

 

कब है विस्तारा की आखिरी उड़ान

विस्तारा और एयर इंडिया के विलय को सभी नियामकीय मंजूरियां मिल चुकी हैं और 3 सितंबर के बाद दोनों कंपनी की उड़ानों का संचालन एयर इंडिया ही करेगी। विस्तारा की आखिरी फ्लाइट 11 नंबवर

को उड़ेगी, जिसके बाद सभी उड़ाने एयर इंडिया के अंतर्गत संचालित होंगी। आपको बता दें कि, हाल में ही टाटा समूह ने एयर इंडिया को सरकार से खरीद लिया है। जाहिर है कि अब एयर इंडिया और विस्तारा दोनों का ही संचालन टाटा समूह करेगा। विस्तारा ने साफ कहा है कि 3 सितंबर के बाद न तो कोई बुकिंग होगी और न ही 12 नवंबर से विस्तारा की कोई उड़ान जाएगी।

 

पहले से बुक कराए टिकट का क्या होगा

विस्तरा ने साफ कहा है कि जिन यात्रियों ने 3 सितंबर से पहले टिकट बुक कराया होगा या जो अभी बुक कराएंगे, उन्हें 11 नवंबर तक उड़ान की इजाजत दी जाती है। इसके बाद विस्तारा के तहत कोई उड़ान नहीं जाएगी। विस्तारा के सीईओ का कहना है कि इस विलय के बाद यात्रियों को एयर इंडिया का ज्यादा बड़ा नेटवर्क और फ्लीट मिलेगा। हम इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *