रायपुर। विजयदशमी के अवसर पर 2 अक्टूबर को सियान सदन टाटीबंध, रायपुर में गुरु गोविंद सिंह प्रभात शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी ईश्वर दयाल अग्रवाल, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल रामकुमार पुरोहित, शाखा कार्यवाह आशुतोष दुबे, महानगर कुटुंब प्रबोधन संयोजक विभूति भूषण पांडे, सह सेवा प्रमुख संतोष गुप्ता, प्रांत संपर्क प्रमुख संजीव कुमार सोनी, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, प्रौढ़ कार्य सह प्रमुख ज्ञान प्रकाश द्विवेदी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने विजयदशमी एवं आरएसएस की शताब्दी वर्षगांठ पर सभी स्वयंसेवकों और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की दो प्रमुख परंपराएं—ऋषि परंपरा और कृषि परंपरा—आज भी समाज का मार्गदर्शन करती हैं। प्रभु राम ऋषि परंपरा के प्रतीक हैं, जबकि माता सीता कृषि परंपरा की प्रतीक मानी जाती हैं। इन्हीं परंपराओं से सनातन संस्कृति और हिंदू समाज का विस्तार हुआ है।
मुख्य वक्ता ने बताया कि आरएसएस व्यक्तिनिष्ठ नहीं बल्कि ध्येयनिष्ठ संगठन है, जिसने पवित्र भगवा ध्वज को गुरु के रूप में स्वीकार किया है। शाखाओं के माध्यम से अनुशासन, योग, खेल और बौद्धिक चर्चा द्वारा राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाता है। संघ की स्थापना को सौ वर्ष पूरे होने पर विश्वभर में शताब्दी वर्ष उत्सव मनाया जा रहा है।
आज संघ देशभर में 80,000 से अधिक शाखाओं और 40 से ज्यादा अनुषांगिक संगठनों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में संतोष गुप्ता ने नगर निगम, पुलिस प्रशासन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By User 6 /
February 7, 2026 /
रायपुर, 7 फरवरी 2026।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शुक्रवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आगमन हुआ। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति...