छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरण में वोटिंग की जानी थी, जिसमें से 2 चरणों में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। अब तीसरे चरण की 7 सीटों के लिए आने वाली 7 मई को मतदान किया जाना है। जिन सात सीटों में मतदान किया जाना हैं उनमें सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। अब तक हुए दो चरणों में से पहले चरण में सिर्फ बस्तर सीट पर और दूसरे चरण में तीन सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है।
इन सीटों पर हाईप्रोफाइल मुकाबला
हाईप्रोफाइल सीटों की बात करें तो छत्तीसगढ़ के लिहाज से रोचक मुकाबला दिख रहा है। 7 सीटों में होने वाले मतदान में हाईप्रोफाइल सीट रायपुर से बीजेपी के ओर से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के विकास उपाध्याय के बीच भी मुकाबला होना है। वहीं दुर्ग में बीजेपी से विजय बघेल और कांग्रेस के राजेंद्र साहू, कोरबा से बीजेपी की सरोज पांडेय बनाम कांग्रेस की ज्योत्सना महंत के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। वहीं बाकी बची सीटों में बिलासपुर में बीजेपी की तरफ से तोखन साहू और कांग्रेस की तरफ से देवेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इसी के साथ रायगढ़ में राधेश्याम राठिया और मेनका देवी सिंह, जांजगीर में कमलेश जांगड़े और शिव कुमार डहरिया, सरगुजा में चिंतामणि महाराज और शशि सिंह के भाग्य पर 7 मई को फैसला होना है।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 3 दिन बाद जिन 7 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना है, उनको लेकर चुनाव आयोग की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इन 7 लोकसभा सीटों के लिए कुल 15 हजार 701 मतदान केंद्र हैं। इसमें से ही 7 हजार 887 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग कराई जाएगी। एक मतदान केंद्र में 2 सीसीटीवी लगाए जाएंगे. जिसमें पहला सीसीटीवी कैमरा मतदान केंद्र के अंदर और दूसरा सीसीटीवी कैमरा मतदान केंद्र के बाहर होगा।
वहीं चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य स्तर पर वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग के लिए कमांड एंड कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां पर 16 एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। जिले में मैदानी स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीम तुरंत कार्रवाई करके समस्या का समाधान करने के लिए तैनात रहने वाली है। इन सात लोकसभा क्षेत्र में 58 विधानसभा आती हैं। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 39 लाख 1 हजार 285 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 69 लाख 33 हजार 121 है। महिला मतदाताओं की संख्या 69 लाख 67 हजार 544 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 620 है।18 से 19 आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 98 हजार 416 है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...