रायपुर जिले के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को आयोजित होगी।
राज्य शासन ने कलेक्टर को इस प्रक्रिया के लिए विहित प्राधिकारी घोषित किया है।
यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शहीद स्मारक भवन, जी.ई. रोड, रजबंधा मैदान, रायपुर में शुरू होगी।
आम नागरिक इस प्रक्रिया में शामिल होकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।










