किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर एक स्पेशल ऑफर आया है। फिल्ममेकर किरण राव ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। वुमेंस डे के मौके पर फिल्म की टिकट प्राइज घटा कर 100 रुपए कर दिया गया है। जी हां, आप ये फिल्म ‘वुमेन्स डे’ पर सिर्फ 100 रुपये में देख सकते हैं।
‘लापता लेडीज’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 5.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं 5 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपना लागत निकाल पाने में सफल रही है। ऐसे में अपना बजट तो निकाल लिया है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ कई फिल्मी सितारों की तरफ से अच्छा रिसपॉन्स मिला है। ऐसे में वर्ड ऑफ माउथ के बूते पर इस फिल्म की कमाई में आगे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिल्म को IMDB पर 8.1 रेटिंग मिली है।
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें ग्रामीण इलाके की कहानी को दिखाई गई है, जो बेहद मजेदार है। वहीं फिल्म की कास्टिंग भी कमाल की है। लापता लेडीज में रवि किशन के अलावा नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम ने अहम भूमिकाओं में है। किरण और आमिर ने अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी स्टारकास्ट सहित आमिर और किरण देशभर के अलग-अलग शहरों में गए थे। इससे पहले किरण राव ने ‘धोबी घाट’ को डायरेक्ट किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।









