Google Analytics Meta Pixel भिलाई स्टील प्लांट में रिटर्न वॉल्व पाइप फटने से भरा पानी, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान - Ekhabri.com

भिलाई स्टील प्लांट में रिटर्न वॉल्व पाइप फटने से भरा पानी, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थित भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार तड़के रिटर्न वॉल्व पाइप फट गया। इसके चलते ग्राउंड हाउस से 30 फीट नीचे और 2000 स्क्वायर फीट जगह में लगातार पानी भर गया। हादसे के दौरान काम कर रहे कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मी करीब 8 घंटे से भी ज्यादा समय से पानी निकालने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बीएसपी के पंप हाउस-1 में मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे रिटर्न वॉल्व पाइप फट गया। इस दौरान एक आॅपरेटर और एक ठेका श्रमिक अंदर काम कर रहे थे। अचानक से पानी की स्पीड और लेवल बढ़ता देख दोनों कर्मचारी अपनी जान बचाकर ऊपर की ओर भागे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। तड़के करीब 4 बजे फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और पानी निकालने का काम शुरू किया गया है।
टरबाइन चलाने के लिए भेजा जाता है पंप हाउस से पानी
पंप हाउस से पावर प्लांट-1 में पानी की सप्लाई की जाती है। इसके जरिए टरबाइन से बिजली जनरेट होती है। इसमें तीन पंप एक-एक करोड़ कीमत के लगे हैं। वॉल्व पाइप टूटने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। इसके कारण फर्नेस सहित अन्य जगहों पर बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है। हालांकि पंप हाउस 2 से उसे कनेक्ट किया गया है। जिसके कारण पावर प्लांट का काम प्रभावित नहीं हुआ। अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है।
मरोदा टैंक से कनेक्ट है प्लांट, यहीं से टाउनशिप में भी सप्लाई
बताया जा रहा है कि तांदुला डैम और शिवनाथ नदी से बीएसपी में बने मरोदा टैंक में पानी की सप्लाई होती है। इसी टैंक से प्लांट और टाउनशिप में पानी भेजा जाता है। प्लांट में भेजे जाने वाले पानी का इस्तेमाल बिजली उत्पादन के लिए होता है। फिलहाल प्लांट के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक प्लांट की ओर से कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। वहीं फायरकर्मी जितना पानी निकालते हैं, उतना फिर भर रहा है।
पंप हाउस-1 के सभी पंप बंद किए गए
बीएसपी की ओर से बताया गया है कि पंप हाउस-1 पावर प्लांट को पानी की आपूर्ति करता है। 8 मार्च को करीब 4 बजे एक पाइप लाइन से पानी के रिसाव होने पर एहतियातन पंप हाउस-1 के सभी पंप बंद कर दिए गए हैं। पंप हाउस-11 के अतिरिक्त पंप के माध्यम से पावर प्लांट-1 में पानी की आपूर्ति जारी रखी गई। पंप हाउस- 1 में रखरखाव का काम प्राथमिकता पर लिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...