हम सब गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं : रविन्द्र चौबे

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन
रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज अपरान्ह साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राज्योत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रदर्शन के लिए लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने विभागों द्वारा जन सामान्य की जानकारी के लिए विभागीय योजनाओं की प्रभावी प्रस्तुति एवं प्रचार सामग्री की सराहना की और इसके लिए राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन छत्तीसगढ़ राज्य के विकास की सुखद अनुभूति है। हम सब मिलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़बो के सपने को साकार करने की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि मंत्री चौबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेती किसानी को समृद्ध बनाने और राज्य की जलवायु के आधार पर कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में चाय और कॉफी की जशपुर एवं बस्तर जिले में खेती के प्रदर्शन को उन्होंने सराहा और कहा कि राज्य शासन के इस प्रयास में जशपुर एवं बस्तर अंचल के कृषकों का अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है।
कृषि विभाग का डोम इस वर्ष भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
प्रदर्शनी स्थल पर कृषि विभाग का डोम इस वर्ष भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां मछली पालन, पशुपालन, कृषि आदि के प्रदर्शनी के बीच उद्यानिकी की जीवंत प्रदर्शनी में खासी भीड़ देखने को मिली। छत्तीसगढ़ राज्य की कृषि जलवायु क्षेत्र के मद्देनजर बने राज्य के नक्शे पर प्रत्येक जिले के मुख्य उत्पाद को दशार्या गया। बागवानी की जीवंत प्रदर्शनी में छोटा तालाब बनाकर मखाना की खेती, ओवरहेड टैंक से ग्रेविटेशनल ड्रिप सिंचाई पद्धति, मल्चिंग में केले की खेती, विभिन्न प्रकार की भाजी, विभिन्न किस्म के आम की खेती, मशरूम उत्पादन, ड्रैगन फ्रूट आदि को दशार्या गया है। उद्यानिकी विभाग के स्टाल में विभिन्न किस्म के पौधे, जशपुर के प्रसिद्ध काजू, मशरूम, उद्यानिकी के प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे जैम, आचार, सॉस, नेक्टर आदि स्टॉल पर विक्रय में उपलब्ध हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में राज्य में सिंचाई क्षमता के विस्तार हेतु किए जा रहे कार्यों को मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

रायपुर में ITMS कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश—अब सिर्फ ई-चालान, 90 दिन में कोर्ट में पेशी अनिवार्य

By User 6 / February 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

23 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे है राधे भईया

By Reporter 1 / February 2, 2026 / 0 Comments
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...

होलिका दहन पर साल का पहला चंद्र ग्रहण…इन 3 राशियों की पलटने वाली है किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By User 6 / February 2, 2026 / 0 Comments
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...