Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज साइंस कॉलेज मैदान में करेंगे शुभारंभ - Ekhabri.com

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज साइंस कॉलेज मैदान में करेंगे शुभारंभ

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का उद्घाटन 28 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा ले रहे विदेशों तथा छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा तथा अतिथियों के उद्बोधन होंगे। उद्घाटन समारोह में दोपहर 12.30 से 2 बजे तक नाइजीरिया, फिलीस्तीन, छत्तीसगढ़ के गौर सिंग नर्तक दल, होजागिरी-त्रिपुरा के दल द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक अतिथियों द्वारा इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा अवलोकन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर दोपहर 2.30 बजे से 6.30 बजे तक विवाह संस्कार विधा पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक दल को प्रस्तुति के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता में 11 नर्तक दल अपनी प्रस्तुति देंगे, जिसमें गोंड जनजाति का कर्मा नृत्य-मध्यप्रदेश, कड़सा नृत्य-झारखंड, गोजरी नृत्य जम्मू-कश्मीर, गुरयाबल्लु-आंध्रप्रदेश, कारबी-तिवा-असम, डिम्सा-आंध्रप्रदेश, धप-ओड़िसा, कोम्मुकोया-तेलंगाना, दंडार-मध्यप्रदेश, बोण्डा-ओड़िसा, मेवासी नृत्य-गुजरात की प्रस्तुति होगी।
शाम 6.30 से रात्रि 7.30 बजे तक पारम्परिक त्यौहार
शाम 6.30 से रात्रि 7.30 बजे तक पारम्परिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई-कृषि एवं अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 05 नर्तक दल हिस्सा लेंगे। इनमें करमा नृत्य-छत्तीसगढ़, झींझीं हन्ना-उत्तराखंड, गुसाड़ी-डिम्सा-तेलंगाना, उरांव-झारखंड, सिद्धी गोमा नृत्य-गुजरात की प्रस्तुति होगी। रात्रि 8 बजे से 9.30 बजे तक मुख्य मंच पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अतिथियों के उद्बोधन के बाद स्वाजीलैण्ड, उजबेकिस्तान और माली के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Read Also  डिजीलॉकर के जरिए छत्तीसगढ़ के लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ फिलीस्तीन और श्रीलंका के दल ने किया फ्यूजन डांस
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने रायपुर आए फिलीस्तीन और श्रीलंका के कलाकारों ने आज रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ी गाने के साथ फ्यूजन डांस का वीडियो शूट किया। छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ इन विदेशी कलाकारों के फ्यूजन डांस में विभिन्न संस्कृति का एक मेल दिखाई देगा। इसी तरह सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कई बेहतरीन अवसर 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों को मिलेंगे। इससे मेहमान कलाकारों को न सिर्फ छत्तीसगढ़ की कला और परम्परा को करीब से जानने का मौका मिलेगा बल्कि यह मंच छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परम्परा को ग्लोबल पहचान देगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...