बिग बॉस 15 के घर में पूरे हफ्ते कोहराम मचा रहता है। ऐसे में सलमान खान हर हफ्ते के आखिर में आकर सबकी क्लास लगाते हैं। फैंस को हर वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। ये हफ्ता भी बिग बॉस 15 के फैंस के लिए खास होने वाला है। इस हफ्ते बिग बॉस 15 के घर में एक के बाद एक कई धमाके होने वाले हैं। इन धमाकों की गूंज से घरवालों की हालत खराब होने वाली है। आइये जानतें हैं क्या ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे आने वाले एपिसोड्स में-
बिग बॉस 15 के घर में जय भानुशाली, शमिता शेट्टी, सिम्बा नागपाल और प्रतीक सेहजपाल नॉमिनेशन में आ चुके हैं। इन चारों में से किसी के भी जाने से फैंस को शॉक लगेगा। वैसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हफ्ते बिग बॉस 15 के घर से कोई बाहर नहीं होगा क्योंकि कुछ समय पहले ही मेकर्स ने अफसाना खान को निष्कासित किया है।
कार्तिक आर्यन आएंगे अपनी फिल्म प्रोमोट करने
बिग बॉस 15 के घर में वीकेंड के वार पर कार्तिक आर्यन की एंट्री होने वाली है। कार्तिक आर्यन सलमान खान के साथ मिलकर अपनी आने वाली फिल्म अर्जुन पाठक को प्रमोट करने वाले हैं। इससे पहले कार्तिक आर्यन फिल्म लव आजकल 2 के प्रमोशन के दौरान सलमान खान से मिलने आए थे।
क्या गलती थी अफसाना खान की
कुछ समय पहले ही बिग बॉस ने अफसाना खान को निष्कासित किया है। ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि सलमान खान अफसाना खान के बारे में बात न करें। वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों को सच का आईना दिखाएंगे। इसके साथ ही सलमान खान सबको ये भी बताएंगे कि पूरे मामले में आखिर गलती किसकी थी।
लंबे समय बाद सलमान खान की मुलाकात रानी मुखर्जी के साथ होने वाली है। रानी मुखर्जी बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ मिलकर बंटी और बबली 2 को प्रमोट करने वाली हैं।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...