Google Analytics Meta Pixel भारत का वेस्टइंडीज दौरा:12 जुलाई को पहला मैच, 27 जुलाई से 3 वनडे, टीम पांच टी-20 भी खेलेगी - Ekhabri.com

भारत का वेस्टइंडीज दौरा:12 जुलाई को पहला मैच, 27 जुलाई से 3 वनडे, टीम पांच टी-20 भी खेलेगी

भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल जारी हो चुका है। 12 जुलाई को 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। 27 जुलाई से 3 वनडे और 3 अगस्त से 5 टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। 13 अगस्त को 5वें टी-20 के साथ ही टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा खत्म होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया एक महीने तक क्रिकेट नहीं खेलेगी। जुलाई के पहले सप्ताह में टीम वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। यहां 12 से 16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।20 से 24 जुलाई तक दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद के क्विंस पार्क ओवल मैदान पर होगा। दोनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। टेस्ट सीरीज के 2 दिन बाद ही 3 मैचों की वनडे सीरीज भी शुरू हो जाएगी। 27 और 29 जुलाई को 2 वनडे बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर होंगे। फिर एक अगस्त को त्रिनिदाद एंड टोबैगो में तीसरा और आखिरी वनडे होगा। वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। 3 अगस्त से त्रिनिदाद में ही 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी शुरू हो जाएगी। गुयाना में 6 और 8 अगस्त को दूसरा और तीसरा टी-20 मैच होगा। फिर अमेरिका के लौडरहिल में 12 और 13 अगस्त को चौथा और पांचवां टी-20 मैच खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले शाम 8 बजे से शुरू होंगे।वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने रात करीब 8 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल और ऑफिशियल वेबसाइट पर दौरे की इन्फॉर्मेशन शेयर की। टीम इंडिया 12 से 24 जुलाई तक टेस्ट खेलेगी, ऐसे में जून के आखिरी सप्ताह तक दोनों ही देशों की टेस्ट टीम जारी हो सकती है। टेस्ट मैच शुरू होने के बाद ही दोनों देश वनडे और टी-20 सीरीज की टीमों की घोषणा कर सकते हैं।वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज के साथ भारत अगली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत करेगा। WTC फाइनल में बुरी तरह हार के बाद माना जा रहा है कि टीम इंडिया टेस्ट टीम में कुछ नए चेहरों को मौका देगी। साथ ही अक्टूबर में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे नए बैटर्स को लिमिटेड ओवर्स की टीम में मौका मिल सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *