दोस्त ही दोस्त का रेप करे तो क्या कर सकते हैं, TMC सांसद के विवादित बयान से मचा घमासान

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला दिया है। अब घटना पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी के एक बयान ने विवाद को और हवा दे दी है। बनर्जी के विवादास्पद बयान को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखा विरोध जताया है और उनके बयान को “शर्मनाक” करार दिया है। बता दें इस दरिंदगी का मुख्य आरोपी सत्ताधारी टीएमसी की छात्र इकाई का सदस्य बताया जा रहा है।

 

 

श्रीरामपुर से सांसद कल्याण बनर्जी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अगर एक दोस्त अपनी ही दोस्त के साथ बलात्कार करता है, तो क्या किया जा सकता है। क्या पुलिस स्कूलों में बैठाई जाएगी? यह (रेप) छात्रों द्वारा एक अन्य छात्रा के साथ किया गया है। कौन उसकी रक्षा करेगा? उन्होंने आगे कहा, सारे अपराध और छेड़छाड़ कौन करता है? कुछ पुरुष ऐसा करते हैं। तो, महिलाओं को किसके खिलाफ लड़ना चाहिए? महिलाओं को इन विकृत पुरुषों के खिलाफ लड़ना चाहिए।

 

 

यह घटना बुधवार शाम की है, जब साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में ही कथित रूप से सामूहिक बलात्कार हुआ। पीड़िता के मुताबिक, उसे छात्र संघ कार्यालय के बगल के गार्ड रूम में तीन युवकों ने बुलाया, जहां 31 वर्षीय पूर्व छात्र और वकील मनोजित मिश्रा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय दो अन्य छात्र जैब अहमद (19) और प्रमित मुखोपाध्याय (20) वहां मौजूद थे और आरोप है कि उन्होंने मदद की।

 

 

पीड़िता ने बताया कि उसे कमरे में बंद कर दिया गया, उसके सिर पर हॉकी स्टिक से मारा गया, और जब उसे पैनिक अटैक आया तो बड़ी मुश्किल से इन्हेलर इस्तेमाल करने दिया गया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मेडिकल जांच में भी पीड़िता के आरोपों की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने शारीरिक हिंसा, काटने के निशान, खरोंच और बलपूर्वक यौन संबंध के सबूत पाए हैं।

 

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और यह जांच की जा रही है कि क्या घटना का वीडियो बनाया गया था, जैसा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा को टीएमसी की छात्र इकाई TMCP का “अनौपचारिक प्रमुख” बताया है। उसने कहा कि कॉलेज में “हर कोई उसकी बात मानता था।”

 

 

इस बीच, भाजपा ने मनोजित मिश्रा की टीएमसी नेताओं के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ उनकी तस्वीरें शामिल हैं। भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यव्यापी विरोध की घोषणा की और सरकार से टीएमसी के साथ आरोपी के कथित संबंधों पर जवाब मांगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *