Google Analytics Meta Pixel कोरोना की अलग-अलग कंपनी की वैक्सीन की डोज लगवाने पर क्या होगा? यह कहते हैं एक्सपर्ट - Ekhabri.com

कोरोना की अलग-अलग कंपनी की वैक्सीन की डोज लगवाने पर क्या होगा? यह कहते हैं एक्सपर्ट

देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई जगहों से वैक्सीन की कमी की बात सामने आ रही है। इसे देखते हुए कुछ लोगों के मन में सवाल उठता है कि जो भी कंपनी की दवा मिलती है उसका पहला डोज लगवा लें। बाद में दूसरे डोज के समय दूसरी कंपनी की वैक्‍सीन की डोज ली जाए तो क्‍या होगा। क्‍या संक्रमण के इस दौर में अलग-अलग कंपनी की दवा लगा सकते हैं। इस पर स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का साफ कहना है कि ऐसा करना बिल्कुल गलत होगा। दोनों वैक्सीन अलग-अलग फार्मूले पर बनी हैं और उनका सॉल्ट भी अलग-अलग है। ऐसे में दूसरी डोज भी उसी कंपनी की लगवानी चाहिए, जिसकी पहली डोज लगी हो।

भारत में वैक्सीन मिक्सिंग का मामला समाने आया है। यहां महाराष्ट्र के जालना जिले में एक बुजुर्ग को पहले कोवैक्‍सीन की डोज दी गई,  उसके बाद कोविशील्‍ड की। यानी पहली डोज किसी और वैक्‍सीन की लगी और दूसरी किसी और की। नियम के मुताबिक उन्हें दूसरी डोज भी इसी कंपनी की लगाई जानी चाहिए थी लेकिन गलती से उन्हें दूसरी डोज कोविशील्ड की लगा दी गई। वैक्सीन के इस मिक्स अप का उनपर अभी तक कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है।

इस बारे में ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने पाया कि अगर दो टीकों को मिक्‍स किया जाए तो कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि साइड इफेक्‍ट्स जरूर बढ़ सकते हैं। अभी इस बारे में कुछ साफ नहीं है कि वैक्‍सीन का कॉकटेल कोविड-19 के खिलाफ कितनी इम्‍युनिटी देता है। ‘द लैंसेट’ में छपी रिसर्च के मुताबिक, रिसर्चर्स ने पहले लोगों को अस्‍त्राजेनेका वैक्‍सीन (कोविशील्‍ड) की डोज दी और उसके चार हफ्ते बाद फाइजर की वैक्‍सीन की।

Read Also  बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने डेल्टा वेरियेंट पर कहा अलर्ट रहना होगा

मिक्‍स्‍ड डोज लेने वालों में साइड इफेक्‍ट्स ज्‍यादा नजर आए, मगर परेशानी जल्‍द ही दूर हो गई। ठंड लगना, बुखार आना, सिरदर्द और थकान जैसे साइड इफेक्‍ट्स देखने को मिले। यह रिसर्च 50 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों पर की गई थी। कुछ पार्टिसिपेंट्स में वैक्‍सीन का क्रम बदलकर भी देखा गया। मतलब उन्‍हें पहले फाइजर की वैक्‍सीन दी गई, फिर अस्‍त्राजेनेका वैक्‍सीन की डोज। नतीजों में कोई बदलाव नहीं दिखा। फिलहाल स्टडी चल रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...