Google Analytics Meta Pixel जब मुख्यमंत्री ने अपने बाल सखा को लगाया गले - Ekhabri.com

जब मुख्यमंत्री ने अपने बाल सखा को लगाया गले

 

रायपुर, 12 दिसंबर 2023 | राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व के सहजता और सरलता बरबस ही देखने को मिली। मुख्यमंत्री जब आज लोगों से मिलकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, उस दौरान अचानक उनके बाल सखा बधाई देने के लिए सामने आ गए। कुनकुरी से मिलने आए अपने बाल सखा को अचानक देखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बड़ी आत्मीयता के साथ अपने गले लगाकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की।

कुनकुरी निवासी श्री सुरेश गुप्ता कतार में लगकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए अपने दोनों हाथ बढ़ाए, उन्हें देखकर मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता के साथ उन्हें अपने गले लगा लिया। श्री सुरेश गुप्ता ने बताया कि वे कुनकुरी के लोएला हायर सेकेण्डरी स्कूल में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ पढ़ते थे। मुख्यमंत्री शुरू से ही मेधावी छात्र थे। उन्होंने गणित विषय लेकर हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बचपन से ही सरल और मृदु स्वभाव के थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी यह सहजता और सरलता आज भी दिखी। श्री गुप्ता ने बताया कि हम साथ-साथ पढ़ाई करते थे और साथ खेलते थे।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इस क्षेत्र के दुलदुला के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने श्री साय के मिलकर बधाई दी। सहज-सरल मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कुशलक्षेम पूछा, आप लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं हुई, रुकने की व्यवस्था हुई या नहीं। हेमंती यादव, आशा, सरोजनी, कमलावती, संतोषी, अनिता जगत ने इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Read Also  अगर हुड़दंग किया तो खैर नहीं, पैदल जाना होगा घर

 

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें बधाई देने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आज बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिकगण राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता के साथ लोगों से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की।

 

जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कोतबा से आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आदिवासी बहुल जशपुर जिले से श्री साय के मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री उमा शंकर भगत, जयशंकर झांप, विश्राम साहू, श्याम साहू, श्याम लाल चौधरी, धर्म साहू सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।

 

दुर्ग जिले के भिलाई के राजमहंत श्री चेलाराम मनहर, प्रेमलाल साहू, बृजेश बिजपुरिया, शिवसागर मिश्रा, योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, भिलाई की रमा श्रीवास्तव, लिया पिल्ले, मिथिला खिचरिया, सविता देवी, अन्नू राणा, मीना शुक्ला सहित सरगुजा, महासमुंद सहित अनेक जिलों के लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *