बिहार के गया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें निरंजना नदी से शराब की खेप बरामद होने के कुछ ही दिन बाद एक सूखे कुएं से 1490 जिंदा कारतूस मिले हैं। यह घटना आंती थाना क्षेत्र के दुखी बीघा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों और तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।
कुछ दिन पहले बोधगया के पास निरंजना नदी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई थी, और अब उसी क्षेत्र में एक सूखे कुएं से इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुखी बीघा गांव के खेत में स्थित कुएं का पानी सूखने लगा था। एक किसान ने कुएं में चमकती हुई किसी चीज को देखा और संदेह होने पर इसकी सूचना आंती थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं की तलाशी ली, जहां एक बोरे में भारी मात्रा में कारतूस मिले।
पुलिस के अनुसार, कुएं से 7.62 एमएम बोर के 1490 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने पर पुलिस भी हैरान है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कुएं में कैसे पहुंचे। क्या यह किसी हथियार तस्कर का काम है या नक्सलियों से इसका कोई संबंध है, सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
इस मामले पर एसएसपी आशीष भारती ने कहा, “जिले के सभी थानों में अवैध हथियार और तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलने पर आंती थाना की पुलिस ने कार्रवाई की। कुएं से कारतूस बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...