तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल को छात्रों से उनकी धार्मिक पोशाक को लेकर पूछताछ करना भारी पड़ गया। जब लोगों को छात्रों की धार्मिक पोशाक पर उठाए गए सवाल की जानकारी मिली तो वे भडक गए। नाराज भीड़ ने न सिर्फ स्कूल में तोड़फोड़ की, बल्कि कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। प्रिंसिपिल को भीड़ ने घेर लिया है और उनकी पिटाई भी की गई। प्रिंसिपल के माथे पर तिलक भी लगाया गया। स्कूल में तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया है।
छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल समेत स्कूल के दो स्टाफ मेंबर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर लिखी है। इतने पर भी मामला शांत नहीं हुआ। प्रिंसिपल की हरकतों से आहत प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्कूल को माफी मांगनी चाहिए।इस दौरान शिक्षक हाथ जोड़कर ऐसा नहीं करने को कह रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू कर प्रदर्शनकारियों को स्कूल परिसर से बाहर जाने को कहा। इसके बाद भीड़ स्कूल से बाहर चली गई।
अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद से 250 किमी दूर स्थित कन्नेपल्ली गांव में ‘ब्लेस्ड मदर टेरेसा स्कूल’ स्कूल है। यहां केरल के प्रिंसिपल जैमन जोसेफ ने नोटिस किया कि कुछ छात्र स्कूल ड्रेस के बजाय भगवा कपड़े पहनकर आ रहे हैं। जोसेफ ने जब छात्रों से इसे लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि वे 21 दिनों के ‘हनुमान दीक्षा’ का पालन कर रहे हैं। इस पर प्रिंसिपल जोसेफ ने छात्रों को अपने माता-पिता को बुलाने के लिए कहा।
इस मामले को लेकर विवाद तब और भी ज्यादा बढ़ गया, जब किसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि प्रिंसिपल स्कूल में हिंदू पोशाक पहनने की इजाजत नहीं दे रहे हैं. लोगों की गुस्साई भीड़ ने स्कूल पर धावा बोल दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें लोगों को जय श्रीराम के नारों के साथ स्कूल की खिड़कियों-दरवाजों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...