एक वायरल वीडियो के अनुसार बक्सर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार को महिला यात्रियों ने ऐसा जवाब दिया कि वह हंसते हुए वापस लौट गए। रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब डीआरएम अपने पूरे दल के साथ स्टेशन पहुंचे। वहां महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ थी।
महिला यात्रियों से जब टिकट दिखाने को कहा गया, तो उन्होंने कहा, “देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिकट फ्री कर दिया है।” इसके बाद मौजूद सभी अधिकारी हंस पड़े और डीआरएम को वापस जाना पड़ा। बक्सर में महिला यात्रियों का DRM को अनोखा जवाब: दानापुर रेल प्रबंधक जयंत कुमार महाकुंभ के प्रबंधन की निगरानी करने बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने पहले स्टेशन की सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर दो पर महिलाओं से जब टिकट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने टिकट फ्री कर दिए हैं।
इस पर डीआरएम ने कहा, “ऐसी कोई बात नहीं है। इस तरह की बात लोग गांव में बोल रहे थे क्या? ऐसी कोई बात नहीं है, टिकट लेकर चलना है।” स्टेशन निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा, “भीड़ अपेक्षा से अधिक हो रही है। जिस प्रकार छठ के दौरान रेलवे यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है, उसी तरह की विशेष व्यवस्था कुम्भ के लिए भी की गई है।” क्या कहते हैं RPF प्रभारी: आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने कहा, “सभी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने में सहयोग करना हमारी पहली प्राथमिकता है।”
उन्होंने बताया कि डीआरएम ने आरपीएफ और अन्य रेलवे कर्मियों को हमेशा अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी घटना या दुर्घटना को रोका जा सके। “कुंभ के कारण यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे, इसके लिए रेल पुलिस अलर्ट है।” – दीपक कुमार, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इस दौरान प्रयागराज महाकुंभ स्नान को लेकर एक मनोरंजक वीडियो सामने आया है, जहां बक्सर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम और महिला यात्रियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...