Google Analytics Meta Pixel स्पीकर ने दी थी मर्यादा की नसीहत तो बाहर राहुल बोले 'सदन में बोलने नहीं दिया जाता' - Ekhabri.com

स्पीकर ने दी थी मर्यादा की नसीहत तो बाहर राहुल बोले ‘सदन में बोलने नहीं दिया जाता’

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब भी वह सदन में अपनी बात रखने के लिए खड़े होते हैं, उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता। यह बयान राहुल गांधी ने उस घटना के बाद दिया, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें सदन के नियमों और मर्यादा का पालन करने की सलाह दी थी। इसके बाद राहुल कुछ कहना चाहते थे, लेकिन उनकी बात शुरू होने से पहले ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अपनी बात पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उन्होंने बाहर आकर मीडिया से अपनी नाराजगी जाहिर की।

 

 

 

 

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब राहुल गांधी सदन में बोलने के लिए खड़े हुए। इससे पहले स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें नसीहत दी थी कि वह लोकसभा की गरिमा और आचरण के नियमों का सम्मान करें। ओम बिरला ने कहा था कि हाल के दिनों में राहुल गांधी का व्यवहार और उनकी टिप्पणियां सदन की परंपराओं के अनुरूप नहीं रही हैं। स्पीकर ने यह भी जोड़ा कि सदन में सभी सदस्यों से शालीनता और मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है, खासकर नेता विपक्ष से, जिनका पद विशेष जिम्मेदारी मांगता है।

 

 

 

ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा, “सदन में मेरे संज्ञान में कई ऐसी घटनाएं आई हैं, जो सदस्यों के आचरण और सदन की उच्च परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं। इस सदन में पिता-पुत्री, मां-बेटी और पति-पत्नी जैसे सदस्य रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य में मेरी नेता विपक्ष से अपेक्षा है कि वह लोकसभा प्रक्रिया के नियम 349 के तहत आचरण करें।” उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी से विशेष रूप से ऐसा व्यवहार अपेक्षित है, जो सदन की गरिमा को बनाए रखे। *इस घटना के बाद राहुल गांधी ने संसद के बाहर कहा, “जब भी मैं खड़ा होता हूं, मुझे बोलने नहीं देते।” ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *