Google Analytics Meta Pixel वर्ल्ड कप की घोषणा के बाद कोहली और रोहित ने कही अपने दिल की बात - Ekhabri.com

वर्ल्ड कप की घोषणा के बाद कोहली और रोहित ने कही अपने दिल की बात

वर्ल्ड कप की घोषणा के बाद भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा खुश हो गए। दोनों ने खुलकर अपने दिल की बात कही। गौर हो कि आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप-2023 की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप पांच अक्टूबर से शुरू होगा और 19 नवंबर तक चलेगा। वर्ल्ड कप में फिर भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमों का मैच 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

 

 

भारत को अपना पहला मैच आठ अक्टूबर को चेन्नई में खेलना है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ये वर्ल्ड कप काफी प्रतिस्पर्धी होने वाला है। वहीं विराट कोहली ने कहा कि वह मुंबई में वर्ल्ड कप के मैच खेलने को लेकर उत्साहित हैं। विराट 2011 का वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। टीम इंडिया इस बार 10 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म करना चाहेगी।

 

 

 

रोहित ने कहा कि घर में वर्ल्ड कप खेलना काफी अच्छा अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने 12 साल पहले अपने घर में वर्ल्ड कप जीता था और पूरे देश के लोग दोबारा हमें वर्ल्ड कप जीतते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये वर्ल्ड कप काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है क्योंकि अब क्रिकेट पहले से तेज हो गया है और बाकी टीमें पॉजिटिव क्रिकेट खेल रही हैं। उनकी टीम अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी में लगी हैं। रोहित उस भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे जिसने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। वह हालांकि उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

Read Also  उपमुख्यमंत्री ने बस्तरिया वेशभूषा टेकरा तुवाल (धुरवा पागा) पहनकर किया ध्वजारोहण

 

 

वहीं विराट को मुंबई में वनडे वर्ल्ड कप के मैच खेलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर मुंबई में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। वहां के माहौल में दोबारा खेलना शानदार होगा। भारत ने मुंबई के ही वानखेडे स्टेडियम में श्रीलंका को हरा 2011 में वर्ल्ड कप जीता था। कोहली ने कहा कि तब वह काफी युवा थे और उन्होंने देखा कि ये बात उनके लिए कितनी मायने रखती थी। उन्होंने कहा कि वह इस बात को समझ सकते हैं कि घर में वर्ल्ड कप जीतना कितना स्पेशल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *