भोपाल के कोलार इलाके में चलती कार के दौरान वीडियो बनाते समय हुए हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच रिपोर्ट में सामने आया है की तीनों युवक चलती हुई अपनी कार में स्नेप बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पानी की नहर में गिर गई। कार के कांच तोड़कर शव बाहर निकाले गए,पुलिस ने इस घटना पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोलार पुलिस के अनुसार, पलाश गायकवाड़ अपने दोस्तों विनित और पीयूष के साथ रात को कोलार क्षेत्र में कार में घूमने गए थे।बताया जा रहा है की तीनों युवक चलती कार में मोबाइल से स्नैप वीडियो बना रहे थे,तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर इनायतपुर नहर में गिर गई। इस हादसे में पलाश और विनित की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार दोनों मृतक लोक निर्माण विभाग में ग्रेड 4 के कर्मचारी थे। उन्हे अनुकंपा नियुक्ति से शासकीय नौकरी मिली थी। जबकि घायल युवक बतौर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
दूसरी और घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने दोनों मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। घायल पीयूष को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।मौके पर मौजूद लोगो ने पुलिस को बताया कि दोनों के शव कार के कांच तोड़कर मुश्किल से निकाले गए। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती, तो दोनों की जान बचाई जा सकती थी।
पुलिस का कहना है कि पीयूष के बयान अभी पूरी तरह से दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इस समय पुलिस मामले की जांच कर रही है।वही भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा की रील बनाने और स्टंट करने के चक्कर मे युवा अपनी जान को खातरे मे डाल रहे है ये हादसा भी इसी कारण हुआ है। कमिश्नर ने लोगो से अपील की है की वह रील बनाने या स्टंट करने से बचे और वाहन चलाते समय कोई भी ऐसे स्टंट ना करें जो उनकी जान पर बन आएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...