Google Analytics Meta Pixel ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है बायकॉट पाताल लोक? - Ekhabri.com

ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है बायकॉट पाताल लोक?

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हालिया रिलीज वेब सीरीज पाताल लोक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शो के कई सीन्स पर बवाल मचा हुआ है. कई जगहों पर तो केस दर्ज होने तक की नौबत आ गई है. आज सुबह से ट्विटर पर अनुष्का की इस वेब सीरीज को बायकॉट करने की मांग चल रही है.

ट्रेंड कर रहा है बायकॉट पाताल लोक

सोशल मीडिया पर बायकॉट पाताल लोक ट्रेंड कर रहा है. अनुष्का शर्मा को इसे लेकर ट्रोल किया जा रहा है. शो को सामाजिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया जा रहा है. पाताल लोक पर पुलिस की गलत छवि पेश करने, हिंदू विरोधी, ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं. पाताल लोक के बहाने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिकंजा कसने और वेब सीरीज के कंटेंट को रेगुलेट करने की मांग भी की जा रही है. यही वजह है कि अमेजन प्राइम की इस वेबसीरीज के लिए लोग नेटफ्लिक्स पर भी गुस्सा निकाल रहे हैं.

क्या हैं पाताल लोक को लेकर आपत्तियां?

पाताल लोक के विरोधियों का कहना है कि फिल्म में त्यागी, गुर्जर समाज की गलत छवि पेश की गई है. हिंदुओं को मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग करने वाला बताया गया है. हिंदू देवी-देवताओं के सामने मंदिर और आश्रम में मांसाहार खाते दिखाया गया है. मुस्लिम कैरेक्टर को सीधा और सच्चा तथा धार्मिक रूप से प्रताड़ित बताया गया है. वहीं सीबीआई तक को गलत रूप में दिखाया गया है.

इससे पहले लॉयर गिल्ड मेंबर के सदस्य और वकील वीरेन सिंह गुरुंग ने प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजकर सीरीज पर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि वेब सीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जिससे गोरखा समुदाय का अपमान हुआ है. गोरखा समुदाय ने बिना शर्त माफी और डिस्क्लेमर की मांग की है.

Read Also  अपनी किताब का प्रोमोशन करने आयीं स्मृति ईरानी को कपिल शर्मा के गार्ड ने एंट्री से रोका, बिना शूटिंग किये वापिस लौटीं स्मृति

पुलिस तक भी पहुंच गया है मामला

इसके बाद गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने वेब सीरीज को लेकर लोनी थाने में अनुष्का के खिलाफ शिकायत दी. उनका आरोप है कि शो में बिना इजाजत एक सीन में उनकी फोटो का इस्तेमाल एक वॉन्टेड माफिया के साथ किया गया है. विधायक ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की क्योंकि उनके मुताबिक, अनुष्का ने पाकिस्तान को आतंकी देश के तमगे से मुक्त करने कोशिश की है और विश्वस्तर पर भारत को नीचा दिखाया है.

बता दें, कि अनुष्का शर्मा की इस वेब सीरीज को सेलेब्स समेत फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसे सुदीप शर्मा ने डायरेक्ट किया है. शो में जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, इश्वाक सिंह अहम रोल में दिखे थे. सभी कलाकारों के काम को काफी पसंद किया गया. सीरीज पर हो रहे विवादों पर अभी तक अनुष्का शर्मा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *