Google Analytics Meta Pixel सिंचाई के लिए किसानों को देंगे पानी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

सिंचाई के लिए किसानों को देंगे पानी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

तांदुला जलाशय से सिंचाई के लिए जलापूर्ति शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन ब्लाक के करसा में हरेली तिहार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने करसा गौठान में गौ-मूत्र की खरीदी का शुभारंभ किया और समूह की महिलाओं से चर्चा कर आयमूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके सभी लोगों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेली तिहार हमारे प्रदेश का पहला त्योहार है। इस बार अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। कहीं-कहीं बारिश कम होने की वजह से दिक्कत भी है। सिंचाई के लिए जलाशयों से पानी छोड़े जाने की मांग भी आ रही है। जलाशयों से किसानों के जरूरत के मुताबिक सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तांदुला जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करसा ग्राम पंचायत के विकास के लिए 25 लाख रुपये और समीपस्थ ग्राम पंचायत घुघवा के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार किसानों और ग्रामीणों की सरकार है। किसानों की आय बढ़ाने हमने निरंतर कार्य किया है। बीते साल हमने समर्थन मूल्य पर 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य हमने रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते खेती-किसानी समृद्ध हुई है, धान का रकबा और किसानों की संख्या बढ़ी है। उत्पादन बढ़ा है। खेती छोड़ चुके लोग भी अब खेती से जुड़ने लगे हैं। गांवों के वह लोग जो खेती-किसानी छोड़कर शहरों में बसे थे, अब वह गांवों की ओर लौटने लगे हैं। खेती से जुड़ने लगे है। हमारी सरकार की नीतियों के चलते अब रिवर्स माईग्रेसन (शहरों से गांवों की ओर) होने लगा है।

Read Also  पटवारी संघ ने काले कपड़े पहन कर मनाया ब्लैक डे

मुख्मयंत्री ने कहा कि खाद्यान्न की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और खेती की लागत को कम करने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग जिन किसानों ने किया, वे इसके लाभ से परिचित हो गए हैं। जैविक खाद का प्रयोग बीमारियों से भी बचाता है। हमें लगातार जैविक खेती की ओर बढ़ना है, साथ ही आजीविका भी बढ़ानी है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर और गौ-मूत्र की खरीदी की जा रही है, इससे राज्य में पशुपालन को बढ़ावा और पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई है। गौठानों को हम आजीविका केंद्र के रूप में विकसित कर रहे है। हमारी महिला बहनें यहां विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियों को संचालित कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में किसान सुगंधित धान बो रहे हैं, वहां के आगौठानों में धान कुटाई के लिए हालर मिल लगाएंगे। करसा में हरेली तिहार के अवसर पर लोक खेलों की स्पर्धाएं भी आयोजित हुई। गेंड़ी दौड़, गेड़ी बॉल प्रतियोगिता तथा भंवरा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया और उन्हें बधाई दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...