ईरान में खामेनेई सरकार का तख्तापलट को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन को दो सप्ताह से ज्यादा हो गए हैं। ईरान सरकार ने प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सरकार सख्ती बरतने के मूड में दिख रही है। सरकार ने 8 जनवरी को गिरफ्तार किए गए 26 साल के प्रदर्शनकारी को फांसी पर लटकाने का फरमान सुनाया था। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उन्हें भरोसेमंद जानकारी मिली है कि ईरान में हत्याएं रोक दी गई हैं और जिन फांसियों को लेकर आशंका जताई जा रही थी, वे अब नहीं होंगी।
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर प्रदर्शनकारियों पर ज्यादती नहीं रुकी तो वह आगे बढ़कर उनकी मदद करेगा। वेनेजुएला में हमले के बाद आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका ईरान पर स्ट्राइक कर सकता है और इस बात से ट्रंप ने इनकार भी नहीं किया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह सूचना उन्हें हाल ही में मिली है कि ईरान में हत्या रुक रही है और फांसी देने की कोई योजना नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, यह खबर उन संभावित फांसियों से जुड़ी है जिनके बारे में कई लोगों का मानना था कि वे जल्द होने वाली हैं।
ट्रंप ने कहा, “आज फांसी का दिन माना जा रहा था और अहम बात यह है कि हमें बताया गया है कि फांसी नहीं दी जाएगी। यह जानकारी उन्हें दूसरी तरफ के बहुत महत्वपूर्ण स्रोतों से मिली, हालांकि उन्होंने इन स्रोतों की पहचान नहीं बताई और न ही यह स्पष्ट किया कि यह सूचना किस माध्यम से दी गई।” जब उनसे पूछा गया कि ईरानी अधिकारी इस पर अमल करेंगे या नहीं, तो ट्रंप ने सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने कहा, “हम देखेंगे कि क्या होता है। अगर ऐसा होता है तो हम सब बहुत परेशान होंगे और फिर आप (ईरान) भी बहुत परेशान होंगे।”
पत्रकारों ने ट्रंप से यह भी पूछा कि क्या इस बयान का मतलब यह है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विकल्प अब खत्म हो गया है। इस पर ट्रंप ने किसी भी विकल्प को खारिज करने से इनकार किया। उन्होंने कहा, “हम देखेंगे कि प्रक्रिया क्या है। मैं आपको यह नहीं बताने वाला कि मैं क्या करने को तैयार हूं।” ईरान के भीतर हिंसा और झड़पों की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच गोलीबारी हुई। इन सबके बावजूद सबसे अहम बात फांसियों का रुकना है। पिछले कुछ दिनों से बहुत लोग इस पर बात कर रहे थे। और हमें अभी बताया गया है कि फांसी रोक दी गई है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह जानकारी सही साबित होगी।
ट्रंप ने इस घटनाक्रम पर अमेरिका की ओर से किसी नई नीति या कदम की घोषणा नहीं की और कहा कि प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर रखेगा। यह बयान व्हाइट हाउस में एक हस्ताक्षर समारोह के बाद हुए सवाल-जवाब सत्र के दौरान आया, जहां ट्रंप ने वेनेजुएला और ग्रीनलैंड सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी सवालों के जवाब दिए। ईरान पर अपनी बात समाप्त करते हुए उन्होंने कहा, “हम नजर रखेंगे। हम देखेंगे कि क्या होता है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...