वॉशिंगटन में गोलीकांड के बाद अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने इस साल कई कैटेगरी में 85,000 वीज़ा रद्द कर दिए हैं। एक सीनियर स्टेट डिपार्टमेंट अधिकारी ने बताया कि को अमेरिकी समुदायों की सुरक्षा और जन सुरक्षा मानकों को लागू करने के लिए यह कदम उठाया गया है। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हमने सभी कैटेगरी के 85,000 वीजा रद्द कर दिए हैं, जिनमें 8,000 से ज्यादा छात्र शामिल हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है।”
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “अमेरिकी लोगों पर हमले, चोरी और अन्य कई अपराधों में बाहरी लोगों की संलिप्तता सामने आने की वजह से वीजा रद्द किए गए हैं। ये ऐसे लोग हैं जो हमारे समुदायों की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं और हम उन्हें अपने देश में नहीं रखना चाहते।” अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन खासकर ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों के वीजा जांच में सख्त रवैया अपना रहा है। अफगानिस्तान के बारे में अधिकारी ने कहा, “मुझे लगता है कि ट्रंप प्रशासन को अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनकों की वापसी के बाद सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता रही है और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वीजा आवेदक देश की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं होंगे।”
अधिकारी ने ये भी कहा है कि वीजा जांच में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। हम जितना समय लगेगा, उतना लेंगे और जब तक हमें यह यकीन नहीं हो जाता कि आवेदक अमेरिका की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है, तब तक हम वीजा जारी नहीं करेंगे। वीजा आवेदन को रद्द करने की वजह पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की हाल ही में बनाई गई नीतियों के तहत वीजा को अस्वीकृत करने का आधार हो सकता है। ऐसे मामलों का मूल्यांकन किसी एक मानदंड पर नहीं किया जाता है।
अधिकारी ने कहा, “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मौलिक अमेरिकी मूल्य है और ट्रंप प्रशासन अमेरिकियों को उन विदेशियों से बचा रहा है जो उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। अधिकारी ने कहा, “यह तय करते समय कि कोई आवेदक वीजा के लिए योग्य है या नहीं, अधिकारी सिर्फ एक कारक को नहीं देखते हैं, बल्कि व्यक्ति की पूरी डिटेल चेक करते हैं फिर कोई फैसला करते हैं।”
अमेरिका में वीजा जांच ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका 2021 में अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के बाद अपनी इमिग्रेशन और जांच प्रक्रियाओं को बेहतर बना रहा है, जिससे हजारों लोग विशेष अमेरिकी कार्यक्रमों के माध्यम से पुनर्वास या वीजा की तलाश कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि सभी अफगान आवेदकों को कई स्तरों की सुरक्षा जांच पास करनी होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...