अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान कई समस्याओं को दावत देने जैसा है। ऐसे में कई लोगों में देर रात पेट में भारीपन, अपच, बार-बार डकार आना, छाती में जलन की समस्याएं देखने को मिल रही है। इसका समाधान आयुर्वेद के पास है। आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि शाम के बाद पाचन अग्नि धीमी पड़ जाती है, देर से खाना, तला-भुना भोजन, लंबे समय तक बैठे रहना, तनाव और देर रात तक मोबाइल चलाना ये सभी रात में पेट में गड़बड़ के प्रमुख कारण हैं। लेकिन आयुर्वेद बताता है कि घर में मौजूद दो-तीन चीजों का सेवन कर इन समस्याओं को खत्म कर सकते हैं।
आयुर्वेद में सबसे कारगर और तुरंत असर करने वाले उपाय सुझाए गए हैं। अजवाइन और नमक का गुनगुना पानी पीना, यह सबसे तेज राहत देने वाला घरेलू नुस्खा है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि रात का खाना खाने के लगभग 30 से 40 मिनट बाद 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चुटकी अजवाइन सेंधा या काला नमक मिलाकर धीरे-धीरे पिएं। अजवाइन में मौजूद थायमॉल गैस को बाहर निकालता है और पेट की सूजन कम करता है। इससे नींद भी गहरी और आरामदायक आती है।
दूसरा उपाय है हल्दी-अदरक का गर्म पानी। यह प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी ड्रिंक है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें रात में सीने में जलन या एसिडिटी होती है। सोने से 40 या 50 मिनट पहले 1 कप गरम पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच ताजा अदरक का रस या कद्दूकस किया हुआ अदरक 1 चम्मच शहद (स्वाद के लिए) मिलाकर धीरे-धीरे पिएं। हल्दी सूजन कम करती है, अदरक पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गुनगुना पानी पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
इसके अलावा, दिनचर्या में बदलाव भी जरूरी हैं क्योंकि कई समस्याओं की वजह अनियमित दिनचर्या होती है। रात का खाना हल्का और जल्दी यानी शाम 7-8 बजे तक ले लेना चाहिए। देर रात दही, फ्रिज का ठंडा खाना न खाएं। खाने के तुरंत बाद लेटें नहीं, सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल बंद कर दें। दिन में कम से कम 20-30 मिनट टहलें। दिनभर थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पीना लाभदायी होता है।
आयुर्वेद के अनुसार, वात दोष और कमजोर जठराग्नि के कारण ये समस्याएं पैदा होती हैं। अजवाइन, हल्दी और अदरक जैसे घरेलू मसाले वात को शांत कर पाचन तंत्र को संतुलित करते हैं। ये दोनों उपाय पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन ये नुस्खा अपनाने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...