छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गृहग्राम बगिया में “सत्यनारायण व्रत कथा” में सपरिवार भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्यनारायण भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।










