Google Analytics Meta Pixel बिहार की राजनीति में कूदने की तैयारी में नेताओं के घर की महिलाएं - Ekhabri.com

बिहार की राजनीति में कूदने की तैयारी में नेताओं के घर की महिलाएं

बिहार की राजनीति में महिला नेत्रियों की सक्रियता कोई नई बात नहीं है। अब तक बिहार की राजनीति में कदम रखने वाली अधिकांश महिलाएं उन्हीं घरों की होती हैं,  जिनके पति या कोई परिवारी का सदस्य पहले से ही राजनीति में सक्रिय हो। इसका सबसे पहला उदाहरण लालू यादव रहे, जब वे चारा घोटाला में आरोपी बने तो अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया। दूसरा उदाहरण आनंद मोहन हैं। वे सांसद बने तो उन्होंने अपनी पत्नी लवली आनंद को भी राजनीति में उतार दिया। अब तीन ऐसी महिलाओं के नाम चर्चा में हैं,  जो राजनीति कदम रखने को बेताब हैं।

 

 

 

बिहार में जिन तीन महिलाओं के राजनीति में आने की चर्चा है, उनमें पहला नाम रामविलास पासवान की बेवा और लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान की मां रीना पासवान का है। रीना पासवान जल्दी ही सियासी मंचों पर दिखाई देंगी। चिराग पासवान ने अपनी मां को इसके लिए राजी कर लिया है। राम विलास पासवान ने जीते जी अपने भाई-भतीजे को राजनीति में मुकाम तक तो पहुंचा दिया,  लेकिन दोनों ने उनके बेटे की खाट खड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब रीना पासवान ने राजनीति में उतरने का मन बना लिया है। ज्यादा संभावना यह है कि वह अपने पति की पारंपरिक सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगी।

 

 

 

नीतीश कुमार से लड़-झगड़ कर जेडीयू से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा ने दोबारा अपनी राजनीतिक पार्टी बना ली है। आरएलजेडी के राजगीर में हुए चिंतन शिविर में पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पत्नी स्नेहलता को भी शामिल किया था। स्नेहलता ने पहली बार सियासी मंच से भाषण दिया। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा ने राजनीति में स्नेहलता के प्रवेश की बात तो नहीं कही, लेकिन स्नेहलता को शिविर में बोलने का मौका देकर उन्होंने संकेत जरूर दे दिया कि वह भी राजनीति में उनका साथ निभाने को तैयार हैं। हालांकि दांव उल्टा पड़ गया। उम्मीद थी कि पति के स्वर में स्नेहलता स्वर मिलाएंगी, लेकिन हो गया उल्टा। स्नेहलता ने नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति की तारीफ करनी शुरू कर दी। शराबबंदी को समाज के लिए नीतीश सरकार का बेहतर कदम बताया। बहरहाल, इतना तो तय है कि राजनीति से अनजान रहने के कारण ही स्नेहलता ने ऐसी बातें कहीं।

Read Also  सच हुई "ट्रांसफर करवा दूंगा" वाली धमकी : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के जेठ को पकड़ने वाले हेड कांस्टेबल का किया गया ट्रांसफर

 

 

 

लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को अचानक बिहार का सीएम बना कर सबको चौंका दिया था। शुरू से ही घर-परिवार के कामों तक सीमित रहीं राबड़ी देवी को आरंभ में सियासत जरूर अटपटी लगी, लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति के सारे दांव-पेंच सीख लिए। अब तो वह किसी भी परिपक्व राजनीतिज्ञ से किसी भी मामले में कम नहीं दिखतीं। उनके दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के अलावा बेटी मीसा भारती और पत्नी राबड़ी देवी भी राजनीति में हैं। अब एक चर्चा यह भी है कि बहुत जल्द किसी शुभ मुहूर्त में तेजस्वी यादवी की पत्नी राजश्री यादव की भी सास की तरह राजनीति में एंट्री हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *