Google Analytics Meta Pixel कोरोना संक्रमण में आत्मनिर्भर बनने ‘विहान’ समूह की महिलाएं दे रहीं योगदान - Ekhabri.com

कोरोना संक्रमण में आत्मनिर्भर बनने ‘विहान’ समूह की महिलाएं दे रहीं योगदान


ग्रामीणों को घर बैठे उपलब्ध हो रहा है सेनिटाइजर, फिनाईल, सेनेटरी नेपकिन,

बिलासपुर। कोविड-19 के संक्रमण काल में वनांचल ग्राम करही कछार की आदिवासी महिलाएं अपनी खास पहल से स्वच्छता और घर घर रोजगार का संदेश दे रही हैं।
विहान समूह से जुडी ये महिलाएं हैण्ड सेनिटाइजर, फिनाईल, सेनेटरी नेपकिन, टाॅयलेट क्लिीनर, आदि बनाकर अस्पताल, मेडिकल स्टोर, मितानिन और गांव की महिलाओं तथा ग्रामीणों को उपलब्ध करा रही है और संक्रमण से बचाव, स्वच्छता, हाईजिन के लिए अपना योगदान दे रही है। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा हैै।

कोटा विकासखंड के ग्राम करही कछार की आदिवासी उरांव समाज की 10 महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विहान समूह से जुड़ी हुई है। वर्ष 2010 में इन महिलाओं ने सिद्ध बाबा महिला स्व सहायता समूह का गठन किया था। समूह की अध्यक्ष चंदा बाई उरांव के नेतृत्व में ये महिलाएं पहले छोटी छोटी बचत कर आपस में ही लेन देन का कार्य कर रही थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान से उन्हें गत वर्ष जोड़ा गया। समूह को एक लाख रूपए का ऋण स्टेट बैंक बेलगहना से उपलब्ध कराया गया था। जन स्वास्थ्य सहयोग केंद्र गनियारी द्वारा महिलाओं को फिनाईल , टायलेट क्लिीनर, डिस वाश, बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सेनेटरी पेड बनाने के लिए उन्हें हैदराबाद की संस्था से प्रशिक्षण दिलाया गया तथा रोटरी क्लब द्वारा उन्हें गांव में ही सेनेटरी पेड बनाने की मशीन उपलब्ध करायी गयी। प्रशिक्षण लेकर बैंक से मिले लोन से समूह ने कच्चा माल खरीदकर उससे सामग्री तैयार करने का शुरू किया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हैण्ड सेनिटाइजर बनाने का प्रशिक्षण भी उन्होनें लिया और उसका भी उत्पादन शुरू कर दिया। उनके द्वारा उत्पादित सामाग्री को बाजार मिल रहा है। महिलाएं अस्पताल, मेडिकल स्टोर में जाकर उनके मांग अनरूप सामान की आपूर्ति कर रही है। वहीं आसपास गांवों के मितानिनों, महिलाओं, एवं ग्रामीणों के घर तक सामग्री पहुंचा रही है।

Read Also  CGCovid19 updates: आज 57 नये पॉजिटिव, रायपुर का ये एरिया हुआ सील,652 कुल मामले

समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की ब्रिकी से उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। अब तक वे एक लाख रूपए से ज्यादा की सामग्री बेच चुकी है। उन्होनें बैंक से लिये गये ऋण को 10 माह में ही चुकता कर दिया। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें पुनः एक लाख रूपए का ऋण दिलाया गया है। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 15 हजार की प्रोत्साहन राशि रिवाल्विंग फंड के रूप में उन्हें दी गयी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *