Google Analytics Meta Pixel महिला एशिया कप टी-20 : मेघना चमकीं, भारत ने मलेशिया को हराया - Ekhabri.com

महिला एशिया कप टी-20 : मेघना चमकीं, भारत ने मलेशिया को हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज सबिनेनी मेघना ने शीर्ष क्रम में मिले मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अपने करियर का पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा जिससे भारत ने यहां एशिया कप के वर्षा से बाधित मैच में मलेशिया को डकवर्थ लुइस पद्धति से 30 रन से हराया।

 

उप-कप्तान स्मृति मंधाना की जगह शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरी मेघना ने 53 गेंदों पर 69 रन बनाए जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। इससे भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मलेशिया जब 5.2 ओवर में दो विकेट पर 16 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था तब वर्षा के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद आगे खेल नहीं हो पाया और उस समय डकवर्थ लुइस पद्धति के हिसाब से बराबरी का स्कोर 46 रन था। इस जीत से भारत अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया। पाकिस्तान शीर्ष पर काबिज है।

 

इससे पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद मेघना शुरू से ही मलेशियाई गेंदबाजों पर हावी हो गई। उन्होंने प्रत्येक ओवर में चौके जड़े और मैदान के चारों तरफ शाट खेले। इससे भारत पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाने में सफल रहा।
अपने तूफानी तेवरों के लिए मशहूर शेफाली वर्मा ने 46 रन बनाए लेकिन अपनी इस पारी के दौरान भी वह पूरे रंग में नहीं दिखी। शेफाली पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रही हैं।मेघना जब 14 रन पर खेल रही थी तब मलेशिया की कप्तान विनिफ्रेड दुरईसिगम (2/36) ने उनका कैच छोड़ा जो मलेशिया को महंगा पड़ा। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।

 

मलेशिया का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं था और एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम 200 से अधिक रन बनाने में सफल रहेगी। दुरईसिगम ने आखिर में मेघना का महत्वपूर्ण विकेट लिया। अब तक केवल मेघना की सहयोगी की भूमिका निभा रही शेफाली ने दो छक्के जड़े, लेकिन वह पहले की तरह रन प्रवाह कायम रखने में असफल रही।

 

रिचा घोष को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और विकेटकीपर बल्लेबाज ने 33 रन की प्रवाहमय पारी खेली। शेफाली को 17 वर्षीय नूर दानिया स्यूहादा (2/9) ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया और फिर अगली गेंद पर किरण नवगीरे (00) को पवेलियन भेजा। यदि रिचा को 31 रन के निजी योग पर जीवनदान नहीं मिलता तो इस स्पिनर के नाम तीन विकेट दर्ज होते।
इसके बाद जब मलेशियाई पारी शुरू हुई तो भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा (1/10) और राजेश्वरी गायकवाड़ (1/6) ने वर्षा के कारण खेल रोके जाने से पहले सलामी बल्लेबाज विनिफ्रेड दुरईसिगम (00) और वान जूलिया (00) को आउट कर दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...