Aaj Ka Mausam 28 November 2024: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की सही तरह से दस्तक अभी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है, नवंबर महीना खत्म होने को है, लेकिन सर्दी का अहसास कुछ खास नहीं हुआ. हालात ऐसे हैं कि धुंध और कोहरे के बीच हल्की ठंड ही महसूस हो रही है और कड़ाके की सर्दी के कोई आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर की शुरुआत भी सामान्य से गर्म रहने की संभावना है. यानी सर्दी का असली असर आने में और 10 दिन का वक्त लग सकता है.
दिल्ली में गुरुवार (28 नवंबर) को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुबह के समय कोहरा रहेगा, जो बाद में हल्का हो जाएगा. 29 नवंबर को भी इसी तरह का मौसम रहेगा, जिसमें सुबह घना कोहरा और स्मॉग होगा. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आस-पास रहेगा. 30 नवंबर को भी हल्का कोहरा और ठंडक बनी रह सकती है.
पहाड़ी इलाकों में क्या बदलाव आएगा?
29 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ेगी. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर में तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट हो सकती है. लेकिन दिसंबर के पहले हफ्ते में अचानक सर्दी का प्रकोप नहीं होगा और ठंड में सुधार के लिए कम से कम दस दिन का और इंतजार करना पड़ेगा.
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है, हालांकि दिन में धूप की भी मौजूदगी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा पड़ सकता है, खासकर तराई बेल्ट में. देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर और अन्य इलाकों में कोहरा छा सकता है.
तमिलनाडु में भारी बारिश
तमिलनाडु में कावेरी डेल्टा क्षेत्र में रातभर बारिश जारी रही, जिससे धान की फसल प्रभावित हो गई है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके चलते तिरुवरूर, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...