Maharashtra CM Race: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे में इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग करने के बाद भी सस्पेंस बरकरार है. हालांकि शिंदे ने साफ कर दिया है कि अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का होगा और वह उसे समर्थन देंगे, लेकिन बीजेपी ने अब तक अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान नहीं किया है.
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री नाम पर सस्पेंस क्यों?
एकनाथ शिंदे के बयान के बाद, यह तो तय हो गया है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा. ऐसे में सबसे प्रबल दावेदार देवेंद्र फडणवीस माने जा रहे हैं. लेकिन अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, या महाराष्ट्र प्रभारी भूपेंद्र यादव ने फडणवीस के नाम पर मुहर नहीं लगाई है.
बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का रिकॉर्ड देखा जाए तो यह साफ होता है कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में पीएम मोदी और अमित शाह हमेशा अप्रत्याशित फैसले लेते आए हैं. ऐसे में महाराष्ट्र में भी कुछ नया देखने को मिल सकता है.
बीजेपी का सियासी खेला
बीजेपी का इतिहास दिखाता है कि पार्टी अक्सर उन चेहरों को मुख्यमंत्री बनाती है, जिनके नाम की कम ही संभावना होती है.
- मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान के रहते हुए चुनाव हुआ, लेकिन जीत के बाद मुख्यमंत्री बने मोहन यादव.
-
छत्तीसगढ़: रमन सिंह बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा थे, लेकिन मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय.
-
राजस्थान: वसुंधरा राजे ने चुनाव में पार्टी की कमान संभाली, लेकिन मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा.
-
हरियाणा: नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चुनाव हुआ और जीत के बाद भी वही मुख्यमंत्री बने.
2014 के चौंकाने वाले फैसले
महाराष्ट्र में 2014 के चुनावों के बाद बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया, जो गैर-मराठा नेता थे. उसी साल झारखंड में रघुवर दास (गैर-आदिवासी) और हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर (गैर-जाट) को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने बड़ा सियासी प्रयोग किया था. इन प्रयोगों के चलते पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की आलोचना भी हुई, लेकिन बाद में ये फैसले सफल साबित हुए.
महाराष्ट्र में नई रणनीति की संभावना
बीजेपी ने इस बार 132 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री पद के लिए किसे चुनता है. यह भी संभव है कि बीजेपी फिर से कोई अप्रत्याशित चेहरा पेश करे, जो सियासी समीकरणों को नई दिशा दे.
महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक और बीजेपी की रणनीति का अगला कदम क्या होगा, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...