जम्मू-कश्मीर में कट्टरवाद के लिए भविष्य में कोई जगह नहीं होगी। प्रदेश के धार्मिक नेता कट्टरवाद के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। मुस्लिम धार्मिक नेताओं ने कट्टरवाद की समाप्ति और शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैलाने का संकल्प लिया है। बुधवार को ‘कट्टरवाद की समाप्ति-समय की आवश्यकता” विषय पर जम्मू-कश्मीर राष्ट्रवादी जन मोर्चा की ओर से गुज्जर चैरिटेबल ट्रस्ट छन्न हिम्मत जम्मू में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।
सम्मेलन में प्रमुख मुफ्ती, उलेमा, मौलवी और अन्य धार्मिक नेताओं ने मानवता के लिए चुनौती बन रहे कट्टरवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर जोर दिया। इस मौके पर उपराज्यपाल ने बेहतर रणनीति से कट्टरवाद का सामना करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और तेज विकास इस मसले का समाधान है। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्ग व प्रभावशाली लोग ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें, जो समाज में नफरत फैलाने के लिए कट्टरवाद फैलाते हैं।
उपराज्यपाल ने जोर दिया कि देश को समर्पित अब्दुल सलाम, मकबूल शेरवानी, सलीम मलिक, इसरार अहमद जैसी प्रमुख हस्तियों के शांति व सद्भाव के संदेश को स्कूली पाठयक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने तमिलनाडु में किए जा रहे प्रयासों का भी हवाला दिया। वहां बच्चों को इस्लाम के सही अर्थ समझाने के लिए कट्टरवाद की समाप्ति पर महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम स्कूली का हिस्सा बनाए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर राष्ट्रवादी पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष शेख मुज्जफर ने कहा कि मंच से शांति के लिए आवाज बुलंद हुई है। हम इस संदेश को सीमा पार और इस दुनिया के सभी लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। हम भाई-भाई हैं और शांति से साथ रहेंगे। दोपहर के सत्र का शीर्षक ‘कुरान की आयतों के अनुसार देश के प्रति मुसलमानों का कर्तव्य” था। जम्मू के शाही इमाम और मुफ्ती अनायत उल्ला कादमी ने इस विषय पर विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कश्मीरी पंडित भी थे। धार्मिक नेताओं ने पंडितों के कश्मीर से पलायन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...