रायपुर, छत्तीसगढ़। Young Indians (Yi) रायपुर चैप्टर और ITM University Raipur के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Yi जॉब फेयर के पहले दिन उत्साहजनक और अभूतपूर्व प्रतिसाद देखने को मिला। यह आयोजन युवाओं और उद्योग जगत के बीच मजबूत सेतु के रूप में उभरा।
Yi रायपुर के चेयर पंकज सोमानी और को-चेयर कावित पासारी के नेतृत्व में आयोजित इस जॉब फेयर में 60 कंपनियों और 700 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। पहले ही दिन 120 ऑन-द-स्पॉट कन्फर्मेशन दर्ज किए गए, जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान रिज्यूमे राइटिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय पर दो लाइव वर्कशॉप भी आयोजित की गईं। इन सत्रों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का लाभ उठाया।
जॉब फेयर में शामिल प्रमुख कंपनियों में Rama Udyog Pvt. Ltd., Passary Minerals Pvt. Ltd., GIM Books, Maa Kudarghari, Startview, VsnapU, World at Large, Babulal Jewellers, Azure, Agrawal Channel, Adi Durga और Gaurav Garden शामिल रहीं।
रिक्रूटर्स ने आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सहभागिता की सराहना की। उन्होंने इसे युवाओं के लिए करियर की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया।
चेयर पंकज सोमानी ने कहा कि Yi का उद्देश्य युवाओं को उद्योग से जोड़ना और उन्हें बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है। ITM के सहयोग से यह जॉब फेयर अधिक प्रभावी और परिणामदायी बना है।
को-चेयर कावित पासारी ने कहा कि कंपनियों और विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी इस बात का संकेत है कि सही मंच मिलने पर युवा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
Yi रायपुर भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...