राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. इसके पहले प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए प्रियंका गांधी भी इसी दिन एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी. दोनों दल आमसभा की तैयारी को लेकर पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को ही योगी आदित्यनाथ सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार के लिए कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भी सभा लेंगे. 22 अप्रैल को सतपाल महाराज की भी चुनावी सभा चिरमिरी में प्रस्तावित है. मिली जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमर्दा के सागर ग्राउंड में 21 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे बड़ी आमसभा करेंगे.
इसी दिन डोंगरगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मोहड़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर 2 बजे एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी. प्रियंका का दौरा कार्यक्रम तय हो चुका है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मोहड़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी ले लिया है.
उल्लेखनीय की गत सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी खैरागढ़ में एक बड़ी चुनावी आमसभा को संबोधित कर चुके हैं. चुनाव प्रचार के लिए अब कुछ दिन ही शेष रहने के कारण भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में पूरी ताकत झोंक दी है.
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारकों के अलावा बागेश्वर धाम से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास में रहेंगे. बताया गया कि वे भी कोरबा, चिरमिरी के हिन्दुवादी संगठनों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...