कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने सोमवार को अपनी बैठक में कई ऐतिहासिक और सदस्य हितैषी निर्णय लिए। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में EPF आंशिक निकासी के नियमों में ढील, ‘विश्वास स्कीम’ की शुरुआत और डिजिटल रूपांतरण (EPFO 3.0) जैसे कई अहम फैसले लिए गए। बता दें कि इन निर्णयों से EPFO के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
EPFO बोर्ड ने भविष्य निधि (EPF) से आंशिक निकासी के प्रावधानों को सरल और उदार बना दिया है। अब सदस्य अपने खाते में जमा राशि (कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का अंशदान) में से 100% तक की निकासी कर सकेंगे। पहले आंशिक निकासी के लिए 13 अलग-अलग जटिल प्रावधान थे, जिन्हें अब इंटीग्रेट कर तीन मुख्य कैटेगरीज में बांट दिया गया है-
- आवश्यक जरूरतें: बीमारी, शिक्षा, विवाह आदि,
- आवास संबंधी जरूरतें और
- विशेष परिस्थितियां।
इसका मतलब है कि अब ईपीएफओ मेंबर को किसी विशेष परिस्थिति (जैसे प्राकृतिक आपदा, लॉकआउट, महामारी आदि) के तहत निकासी के लिए कोई कारण बताने की आवश्यकता नहीं होगी।
शिक्षा और विवाह के लिए निकासी सीमा को बढ़ाकर क्रमशः 10 गुना और 5 गुना कर दिया गया है। (पहले कुल मिलाकर केवल 3 बार आंशिक निकासी की अनुमति थी।) सभी प्रकार की आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सेवा अवधि अब सिर्फ 12 महीने कर दी गई है।
EPFO ने एक नया प्रावधान जोड़ा है, जिसके तहत सदस्यों को अपने खाते में कुल योगदान का कम से कम 25% बैलेंस बनाए रखना होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सदस्य उच्च ब्याज दर (वर्तमान में 8.25%) और कंपाउंडिंग के लाभ का आनंद लेते हुए सेवानिवृत्ति के लिए पर्याप्त राशि संचित कर सकें।
नए नियमों के तहत आंशिक निकासी की प्रक्रिया को पूरी तरह स्वचालित बनाया जाएगा। अब सदस्यों को कोई दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी और दावे तेजी से ऑनलाइन निपटाए जा सकेंगे। साथ ही, अंतिम निपटान के लिए अवधि को भी बदला गया है:
1- EPF की अंतिम निकासी: 2 महीने से बढ़ाकर 12 महीने
2- पेंशन की अंतिम निकासी: 2 महीने से बढ़ाकर 36 महीने
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 25, 2026 /
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...
By User 6 /
March 26, 2026 /
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...