Google Analytics Meta Pixel गाँव मे फर्जी ई-क्लिनिक खोलकर युवक युवतियां बांट रहे दवाइयां - Ekhabri.com

गाँव मे फर्जी ई-क्लिनिक खोलकर युवक युवतियां बांट रहे दवाइयां

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्रामीण इलाकों में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां के गांवों में फर्जी ई-क्लिनिक खोलकर युवक युवतियां दवाइयां बांट रहे हैं। इसके लिए जिले के 10वीं और 12वीं पास ग्रामीण युवक और युवतियों को एक संस्था में ट्रेनिंग दी जा रही है। गाँव मे ई-क्लिनिक खोलकर युवक-युवतियां न सिर्फ एमबीबीएस और बीएएमएस डॉक्टरों द्वारा प्रिसक्राइब की जाने वाली दवाइयां दे रहे हैं, बल्कि मलेरिया टाइफाइड जैसे रोगियों का परीक्षण और इलाज करने का दावा कर रही है।

 

 

 

स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों को जिले के कई पंचायतों में खुल चुके इन क्लिनिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पेंड्रा मरवाही ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर और नर्स की तरह सफेद एप्रोन पहने पंचायत भवन में प्रशिक्षण प्राप्त युवक-युवतियां सरेआम देखे जा सकते हैं। ये कोई डॉक्टर या नर्स नहीं हैं, बल्कि पेशेंट केयर असिस्टेंट  हैं। इनकों यही पद नाम दिया गया है। सीधी भर्ती के लिए निकाले गए एक विज्ञापन के माध्यम से 12वीं पास युवक-युवतियों को ग्रामीण इलाकों में पेशेंट केयर असिस्टेंट के पद पर भर्ती कर ₹13000 प्रतिमाह देने की बात कही गई है। बिलासपुर के नरेश हेल्थ केयर नामक संस्था इनकों ट्रेनिंग देकर ग्रामीण इलाकों में मलेरिया,  टाइफाइड,  सिर दर्द,  बदन दर्द,  बुखार, स्त्री रोग जैसी कई बीमारियों का परीक्षण करने के साथ मरीजों का प्राथमिकी उपचार भी करते हैं। उन्हें इंजेक्शन और दवाइयां भी दी गई हैं।

 

 

 

एक झोले में पेशेंट केयर असिस्टेंट लगभग 50 प्रकार से भी अधिक दवाइयां रखे हुए हैं। इसमें ज्यादातर दवाइयां शेड्यूल-H की हैं। इन दवाइयों में लाल रंग से हाईलाइट करते हुए साफ-साफ लिखा है कि बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं दी जाए। एमबीबीएस डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन में मिलने वाली यह दवाइयां अब सीधे ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध है।  कथित प्रशिक्षण प्राप्त इन युवक-युवतियों ने बताया कि ₹30 से 35 हजार रुपये महीना देकर तीन महीने की ट्रेनिंग की है। अब वे गांव में ई-क्लिनिक खोलकर इलाज कर रहे हैं। एक युवती चाँदनी ने टेबल रखकर जिस जगह दुकान खोली है वह शासकीय स्कूल की बिल्डिंग में ही संचालित है।

 

 

 

प्रथम दृष्टया यह मामला नौकरी देने के नाम पर झांसा देकर पैसा ऐंठने का प्रतीत हो रहा है। साथ ही ग्रामीण युवक-युवतियो को ग्रामीण इलाके के हर पंचायत में पहुंचा कर वहां निजी अस्पतालों तक ग्रामीणों को रेफर कराकर लाभ कमाने का भी प्रतीत होता है।  गांव गांव में इस तरह इलाज की दुकान चलाने वाले की जानकारी प्रशासन तक को नहीं थी। जब इस बावत अधिकारियों से बात की गई तो वे भी हैरान हो गए। अनुविभागीय अधिकारी ने मामले की जांच के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया है।

 

 

साथ ही बीएमओ को भी कहा कि जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ जिले से बाहर होने की वजह से सामने तो नहीं आ सके पर फोन पर उन्होंने जानकारी दी गई तो उन्होंने इस तरह की क्लीनिक को अवैध बताते हुए कहा कि इस तरह दवाइयों को लेकर घूमना कानून के खिलाफ है। स्वास्थ विभाग इसकी जांच करेगा और दोषियों पर एफआईआर भी दर्ज कराएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *