दुनिया में ऐसी कई तरकीबें हैं जो न सिर्फ इंसान का जीवन लंबा करती हैं, बल्कि वास्तविक उम्र से आप छोटे भी नजर आते हैं। इन नुस्खों को अपनाने के बाद कोई भी आपकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएगा और आप लगभग 10 साल छोटे नजर आएंगे।
मियामी बोर्ड सर्टिफाइड डर्मटालॉजिस्ट ऐनी गोन्जाल्स कहती हैं कि सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणें ही त्वचा में झुर्रियों, खुरदरापन या दाग-धब्बों के लिए जिम्मेदार होती हैं, इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। कई लोग चेहरे पर इसका इस्तेमाल करना कभी नहीं भूलते हैं। उनका चेहरा तो जवां दिखता है, लेकिन हाथों की बेजान त्वचा सारे राज खोल देती है, इसलिए आपको हाथों पर भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
न्यूयॉर्क की एक डर्मटालॉजिस्ट डेब्रा जलीमन कहती हैं कि खाने की कई अलग-अलग चीजों में एंटी एजिंग के गुण पाए जाते हैं। फलों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स हमारी त्वचा पर निखार लाने का काम करते हैं। अनार, ब्लूबैरी, गोजी बैरी, ब्लैक बैरी और क्रैनबैरी जैसे फल इस मामले में सबसे बेहतर होते हैं। साथ ही हमें पैकेट बंद फूड, प्रोसेस्ड फूड और अत्यधिक शुगर का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
न्यूयॉर्क के ही प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट निकेत सोनपाल नींद को एंटी एजिंग का सबसे अच्छा इलाज मानते हैं। सूर्य की किरणों से स्किन पर पड़ने वाले तनाव से रिकवर होने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। कम सोने से आंखों के नीचे डार्क सर्किल, चेहरे पर झुर्रियां और आंखों में सूजन की समस्या आने लगती है। ये सभी बातें आपको उम्रदराज बनाने के लिए काफी हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि निद्रा अवस्था में हमारी बॉडी खुद को सही ढंग से रिकवर कर पाती है और हम ज्यादा जवां दिखाई देते हैं।
सर्टिफाइड डर्मटालॉजिस्ट स्टेसी शिमेंटो कहती हैं कि एंटी एंजिंग की समस्या से बचने के लिए ABC का फॉर्मूला हमेशा याद रखें। A यानी एजिंग के लक्षणों से बचने के लिए Antioxidants का इस्तेमाल करें। B यानी सूर्य से निकलने वाली UVA/B किरणों से बचने के लिए नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। और C यानी डैमेज स्किन में जान फूंकने के लिए विटामिन-C का इस्तेमाल करें।
डॉ. शिमेंटो का ये भी कहना है कि एक अच्छी डाइट के जरिए भी स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है। हमें अपनी डाइट में फलों के साथ-साथ हरी सब्जियों को भी शामिल करना चाहिए. हमें खाने में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो हेल्दी कोलेजन, फ्री रेडिकल्स, सन डैमेज और इन्फ्लेमेटरी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...