Google Analytics Meta Pixel आक्रोश सड़क पर उतरे युवा, गिरिराज सिंह का विरोध - Ekhabri.com

आक्रोश सड़क पर उतरे युवा, गिरिराज सिंह का विरोध

 

राकेश यादव:
बछवाड़ा (बेगूसराय): अपने पांच के गुजरे कार्यकाल को लेकर वोट मांगने निकले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को क्षेत्र में काफी फजीहत के साथ आम लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। रविवार को केंद्रीय मंत्री के क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम बछवाड़ा के दियारा इलाके में सड़क निर्माण की मांग को लेकर जबरदस्त विरोध किया। गिरिराज सिंह के काफिले को श्रवण टोल तिनमुहानी पर एकजुट होकर काला झंडा दिखाने के लिए सड़क पर उतर आए। युवकों ने मोदी तुमसे बैर नहीं, गिरिराज तुम्हारी खैर नहीं, सड़क नहीं तो वोट नहीं जैसे नारे लगाए। विरोधी नेता को स्वीकार करते हुए वे उनको वोट नहीं देंगे, जब तक वे क्षेत्र में काम नहीं करते।

जोशिले युवकों द्वारा नारेबाजी में मोदी तुमसे बैर नहीं गिरिराज तुम्हारी खैर नहीं, सड़क नहीं तो वोट नहीं, गिरिराज सिंह वापस जाओ आदि नारे जोर-शोर से लगाए जा रहे थे। उक्त स्थल की बढ़ते चले आ रहे गिरिराज सिंह सिंह के काफिले को इस बात कि खबर मिली। खबर मिलते हीं केन्द्रीय मंत्री नें अपने विरोध का सामना किए बिना ही अपने रूट चार्ट छोड़कर वापस लौट गए। विरोध स्वरूप सड़क पर उतरे श्रवण टोल के विशाल कुमार ने बताया है कि हम युवा वोटर पिछले दो लोकसभा चुनाव से भाजपा को वोट करते रहे हैं। मगर गिरिराज सिंह दियारा इलाके के विकास के लिए कोई साकारात्मक पहल नहीं किया है। आज हमलोग जिस सड़क पर उतर कर विरोध कर रहे हैं उस सड़क का हाल भी काफी जर्जर है। इस सड़क से होकर आवागमन करने वाले लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। वहीं गुप्फा टोल निवासी रजनीश कुमार ने कहा कि पिछले चुनाव में गिरिराज सिंह खुद को हिन्दु ह्रदय सम्राट बोलकर वोट तो ले लेते हैं। पिछले चुनाव में भी गिरिराज सिंह को बछवाड़ा से 93000 वोट मिला था मगर इन्होंने इतना वोट के अनुकूल क्षेत्र में काम नहीं किया है। आज हमलोग जिस सड़क पर खड़े होकर विरोध कर रहे हैं इसकी हालत इतनी खराब है कि अगर टैम्पो, रिक्शा भी चलता है तो अब पलटा तब पलटा की नौबत आ जाती है। हमलोग जिस विरोध करने के लिए सड़क पर खड़े है इसकी जानकारी जब गिरिराज सिंह को मिली तो रास्ता बदलकर वापस लौट गया। ऐसे में हम कैसे विश्वास कर सकते लें उनको हम वोट देंगे, तो वे हमारा काम करेंगे। वे मुंह नहीं दिखाना चाहते हैं किसी अपने कार्यकर्ताओं को पिछले चुनाव में भी मैंने उनको वोट किया और आमलोगों को वोट करने के लिए प्रेरित भी किया था। वे कहते हैं कि हमने बयासी करोड़ का काम किया मगर दियारा में कोई काम नहीं किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *