Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष : आज आप कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे जीवन जीने की शैली का ज्ञान होगा। भविष्य में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। निराशा से आज घबराएं नहीं।

वृषभ : वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। आज व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज महत्वपूर्ण लोगों को इग्नोर न करें।

मिथुन : कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। व्यय की अधिकता के कारण धन संचय नहीं हो पाएगा। वास्तविकता से आज दूर न भागें।

कर्क : कारोबार में इजाफा होगा। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों के निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं।

सिंह : भागीदारी के कार्यों में आप और आपके भागीदार खूब परिश्रम करेंगे। वसूली से संबंधित कार्यों को हल करने से जुड़ी व्यस्तताएं भी काफी रहेंगी। क्षमता से ज्यादा काम न करें।

कन्या : व्यवसाय व करियर में आप धीमी गति से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। शेयर बाजार, ट्रेडिंग वगैरह में अटके हुए लाभ आपको मिल सकेंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर लापरवाही न बरतें।

तुला  : आप अपने कामकाज में सबसे अधिक एकाग्रता रखेंगे। आयात-निर्यात के कार्यों के लिए दिन काफी अच्छा है। आज नए अवसर की तलाश में बैठकर अपना समय न गंवाएं।

वृश्चिक : कार्यों में वृद्धि होगी। कर्ज लिए हुए पैसों के लेन-देन में सहूलियत रहेगी। अपने प्रोडक्ट या सेवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए खर्च की तैयारी रखें।आर्थिक व्यवहारों में लापरवाही न बरतें।

धनु  : आप वाहन अथवा इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीद करेंगे, जिससे खर्च बढ़ेंगे। व्यापार में सफलता हासिल कर सकेंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला आज न लें।

मकर  : नौकरी या कारोबार में लगे जातकों को इस समय सफलता मिलेगी। सीनियर्स के साथ काफी अच्छे संबंध रहेंगे। आज व्यापार में कोई छोटा-मोटा परिवर्तन भी न करें।

कुंभ : आप अपनी कार्यकुशलता और जादुई वाणी से तरक्की के रास्ते तैयार करते हुए धन अर्जित कर सकते हैं। दूसरों के साथ संवाद में कोई कमी न रखें।

मीन : आज व्यापार में आप कोई छोटे-मोटे परिवर्तन अथवा नया काम करने का विचार करेंगे। फिलहाल जोखिम उठाने के लिए पर्याप्त साहस की कमी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *