Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस से मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, सब इंस्‍पेक्‍टर शहीद - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस से मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, सब इंस्‍पेक्‍टर शहीद

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है जबकि चार नक्सली मरा गिराए गए है। एनकाउंटर शुक्रवार देर रात मानपुर पुलिस स्टेशन सीमा के अंदर परधोनी गांव में हुआ। एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि देर शाम क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस की टीम निकली थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

नक्सलियों पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। आधी रात तक पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ और दोनों ओर से भारी गोलीबारी होती रही। इसी दौरान मदनवाड़ा थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। बताया गया कि उनके पेट से गोली आर-पार हो गई। चार नक्सलियों के इस मुठभेड़ में मारे जाने की भी खबर है, जिसमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी नक्‍सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है और उनकी शिनाख्‍त करवाई जा रही है।

एएसपी ने बताया कि इनपुट मिलने पर देर शाम पुलिस की टीम जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के पास से एक एके-47 राइफल, एक एसएलआर हथियार और दो .315 बोर राइफल बरामद हुई है। घटना की खबर लगते ही एसपी जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि 12 जुलाई 2009 को इसी क्षेत्र में हुए नक्सल मुठभेड़ में एसपी वीके चौबे समेत 29 जवान शहीद हो गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *