मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने यह बात बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित कार्यक्रम में 451 करोड़ 25 लाख की लागत वाले 134 विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान कही।
CG Samvad AD RO: 13047/7
मुख्यमंत्री ने 3,883 हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए। तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 से 50 बेड बढ़ाने, चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़, और बाबा गुरु घासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणाएं कीं। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बाइक एंबुलेंस सेवा के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस सेवा से 4,089 मरीजों को लाभ मिला है, जिसमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों और अन्य वर्गों के मरीज शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन के माध्यम से शराब और कोयला घोटाले की संभावनाओं को रोका गया है। पीएससी की सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है, और परीक्षाएं निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द मिलेगी।
डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूत है और 2026 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य है। नियद नेल्ला नार योजना के तहत विकास को घोर नक्सली इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...