Google Analytics Meta Pixel दूषित पानी से शिप्रा नदी की मछलियां मरीं, ग्रामीणों को किया अलर्ट - Ekhabri.com

दूषित पानी से शिप्रा नदी की मछलियां मरीं, ग्रामीणों को किया अलर्ट

उज्जैन। त्रिवेणी संगम स्थित कान्ह नदी पर तीन माह पहले बनाया गया मिट्टी का पाला सुबह 5.20 बजे टूटकर बह गया। पाला टूटने से नदी में स्टोर दूषित और केमिकल युक्त पानी त्रिवेणी पाले पर 14 फीट तक भर गया जिससे साफ पानी में मौजूद मछलियां मरने लगीं। प्रशासन और पीएचई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया और राघोपिपल्या में स्टोर  नदी के पानी का निरीक्षण भी किया।
बारिश सीजन में कान्ह नदी पर बनाया गया मिट्टी का स्टापडेम टूट गया था जिसे मकर संक्रांति महापर्व के पहले जनवरी माह में पीएचई और जल संसाधन विभाग ने पुन: बालू रेत की बोरियां जमाने के बाद मिट्टी डालकर बनाया, लेकिन कान्ह नदी का दूषित और केमिकल युक्त पानी लगातार त्रिवेणी की तरफ आता रहा।
… नहीं तो नर्मदा का पानी हो जाता दूषित: पीएचई उपयंत्री राजीव शुक्ला ने बताया कि शनिश्चरी अमावस्या पर्व स्नान के लिये त्रिवेणी संगम पर पाइप लाइन के माध्यम से नर्मदा का साफ पानी लाया गया था। पर्व स्नान के दूसरे दिन त्रिवेणी स्टापडेम के गेट खोलकर पानी को गऊघाट स्टापडेम पर स्टोर करना शुरू किया इस कारण त्रिवेणी स्टापडेम के अप स्ट्रीम में अधिक पानी नहीं बचा था। यदि उस दौरान मिट्टी का पाला टूटता तो नर्मदा का साफ पानी भी दूषित हो जाता।
कान्ह डायवर्शन.. योजना की खुली पोल: 

शासन के निर्देश पर जल संसाधन विभाग द्वारा सिंहस्थ महापर्व के पहले शिप्रा नदी में कान्ह के दूषित व केमिकल युक्त पानी को मिलने से रोकने के लिये करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से कान्ह डायवर्शन योजना बनाकर काम पूरा किया था। वर्तमान में कान्ह डायवर्शन की पाइप लाइन से दूषित पानी को पूरी क्षमता से नहीं निकाला जा रहा। इसी कारण त्रिवेणी संगम तक कान्ह का दूषित और केमिकल युक्त पानी भरा है। राघोपिपल्या स्टापडेम के ऊपर से कान्ह का पानी बह रहा है जो अब त्रिवेणी का स्टापडेम टूटने के बाद नदी में स्टोर होगा। वर्तमान में पर्व स्नान के लिये पाइप लाइन से त्रिवेणी संगम तक लाये नर्मदा के साफ पानी को गऊघाट स्टापडेम पर स्टोर किया गया है। इस पानी का उपयोग शहर में पेयजल सप्लाय के लिये हो रहा है। यदि कान्ह का दूषित पानी तेजी से बढ़कर त्रिवेणी स्टापडेम के 16 फीट लेवल को पार करता है तो यह पानी गऊघाट की ओर बढ़ेगा जिससे साफ पानी भी दूषित हो जायेगा। दूसरी स्थिति यह भी है कि गऊघाट पर स्टोर साफ पानी से अगले 15-20 दिनों तक जलप्रदाय किया जा सकता है, इसके बाद पुन: साफ पानी की जरूरत होगी।
कान्ह डायवर्शन का नहीं हो रहा पूरी क्षमता से उपयोग
पीएचई सूत्रों ने बताया कि कान्ह डायवर्शन लाइन में भूखी माता क्षेत्र में मिट्टी आने के कारण पानी ओवर फ्लो होकर शिप्रा नदी में मिल रहा था। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कान्ह डायवर्शन को पूरी क्षमता से उपयोग न करते हुए आधी क्षमता से दूषित पानी बहाने की योजना बनाई। वर्तमान में इस लाइन से नाममात्र का दूषित पानी बहाया जा रहा है और कान्ह का बाकि दूषित पानी राघोपिपल्या होते हुए त्रिवेणी स्टापडेम की तरफ बहाया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...