देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1718 नए मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 33,050 हो गई है, जिसमें 23,651 सक्रिय हैं और 1074 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि देश में अब तक 8325 लोग अस्पतालों में इलाज से ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। यानी देश में इस वक्त 25 फीसदी मरीज बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।
इन स्थितियों के बीच सरकार ने पिछले करीब एक महीने के लॉकडाउन के दौरान घर से दूर अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने ऐलान किया है कि अंतर्राज्यीय बसों के जरिए लोगों को अपने घर पहुंचाया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। किसी भी तरह के मूवमेंट से पहले आवाजाही करने वाले व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की जांच होगी। गृहनगर पहुंचने के बाद लोगों को 14 दिन के लिए घर पर ही अनिवार्य रूप से क्वारैंटाइन रहना होगा। इसके अलावा परिवहन सेवाओं में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी होगा।
इससे पहले पंजाब ने संक्रमण के मामलों की स्थिर गति के बावजूद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य सरकार यहां 2 हफ्ते तक लॉकडाउन बढ़ाएगी। हालांकि, रेड जोन के अलावा सभी क्षेत्रों को कुछ न कुछ छूट दी जाएगी। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि एक्सपर्ट्स और डॉक्टर मई के अंत तक प्रतिबंध चाहते हैं। लेकिन उन्होंने ग्रीन जोन इलाकों में दुकानों को खोलने की छूट का ऐलान किया है। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में 7 मई तक बिना किसी छूट के लॉकडाउन जारी रखने की बात कही। दुनियाभर में कोरोना वायरस संकट शुरू होने के बाद से ही लाखों की संख्या में भारतवासी विदेशी जमीनों पर फंसे हैं। इनमें बड़ी संख्या खाड़ी देशों में रहने और काम करने वाले भारतीयों की हैं। सरकार ने हाल ही में कहा था कि वह इन नागरिकों को निकालने पर योजना बना रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...