नारायणपुर से नांदगांव तक और सरगुजा से सुकमा तक सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा आक्रोशित है। इसी को लेकर आज भाजपा ने पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री बघेल के सैकड़ों पुतले जलाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के 5 लोगों की संदेहास्पद मृत्यु हो गई थी। ये मृत्यु नहीं है। इसे सामूहिक हत्या के आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है, जिसके चलते प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने पूरे प्रदेश में सभी मंडलों पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में लगातार बढ़ रहे अपराध के चलते पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है। स्वयं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 3 माह पहले खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या व वर्तमान में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मृत्यु इस बात को बल देती है कि राज्य शासन की नाकामी के कारण अपराधी निर्भय होकर अपराध को अंजाम दे पूरे प्रदेश में आतंक का राज कायम कर रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि राजधानी रायपुर में हत्या कर उसका वीडियो बना अपराध को महिमा मंडित करते हैं। पूरे प्रदेश में लिकर,लैंड, सैंड, कोल माफिया का आतंक कायम हो गया है।
विरोध करने पर की निष्पक्ष जांच की घोषणा
मुख्यमंत्री के गृह निर्वाचन क्षेत्र पाटन में 5 लोगों की संदिग्ध मौत को शासन ने आत्महत्या निरूपित करने का प्रयत्न किया परंतु विपक्ष के विरोध करने पर आज निष्पक्ष जांच की घोषणा कर रही है । बठेना कांड में पीड़ित पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर आज प्रदेश के सैकड़ों मंडलों में जिसमें सुदूर बीजापुर, नारायणपुर, कोरिया , जशपुर से लेकर रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया । साथ ही भाजपा ,सरकार से मांग करती है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दे एवं उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे व राज्य में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करें। इस दौरान प्रदेश के सभी मंडलों के मोर्चा-प्रोकोष्ठों सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
अन्याय के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा:साय
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रति पूरे प्रदेश में आक्रोश है। यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से असफल है। बठेना की घटना की जितनी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने कहा कि बठेना मामले की उच्च स्तरीय जांच हो,ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। इस हृदयविदारक घटना ने सबको व्यथित किया है। पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं में जो आक्रोश है।वह प्रदर्शन के स्वरूप में सबके समाने है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...